back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 5, 2026
spot_img

Darbhanga News: हवा में पिस्टल लहराकर बन रहा था डॉन, Biraul पुलिस ने पीछा कर दबोचा तो सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Biraul News: कभी-कभी हीरोपंती दिखाने का शौक इंसान को सीधा हवालात की हवा खिला देता है। बिरौल में भी एक युवक के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जब उसका रौब दिखाना महंगा पड़ गया और पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

- Advertisement -

Biraul News: जानिए क्या है पूरा मामला

थानाध्यक्ष चंद्रमणि से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के सर्दी गांव निवासी राम उदगार दास के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुपौल के कोठीपुल चौक पर एक युवक हाथ में पिस्टल लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है और इलाके में दहशत का माहौल बना रहा है।

- Advertisement -

इस सूचना के मिलते ही गश्त कर रही पुलिस टीम, जिसका नेतृत्व पुअनि शशि भूषण रजक कर रहे थे, को तुरंत मौके पर भेजा गया। पुलिस की गाड़ी को अपनी ओर आता देख युवक के हाथ-पांव फूल गए और वह मौके से भागने की कोशिश करने लगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Benipur में होली पर हादसों का तांडव, एक युवक की मौत, 77 से ज्यादा घायल, DMCH रेफर

पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी

हालांकि, पुलिसकर्मियों ने साथ में मौजूद बल के सहयोग से उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े जाने पर जब उससे नाम-पता पूछा गया तो उसने अपनी पहचान दिलखुश कुमार, पिता- रामउदगार दास, ग्राम- सर्दी, थाना- बिरौल, जिला- दरभंगा के रूप में बताई। इसके बाद पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसकी कमर के बाईं ओर फुलपैन्ट में खोंसा हुआ एक काले रंग का देसी पिस्तौल जैसा हथियार बरामद हुआ।

पूछताछ में युवक ने कबूला अपना जुर्म

जब पुलिस ने बरामद हुए हथियार के बारे में सख्ती से पूछताछ की तो दिलखुश ने बताया कि यह एक नकली पिस्टल है। उसने यह भी कबूल किया कि वह इस हथियार का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने और गांव में अपनी धाक जमाने के लिए करता था। जब उससे हथियार के लाइसेंस के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसके पास ऐसा कोई लाइसेंस नहीं है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह के हथियार रखकर लोगों में डर और दहशत फैलाना एक संज्ञेय अपराध है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नागजिला में कार्तिक आर्यन का नागराज अवतार: जानें कौन है वो हसीना जो करेगी रोमांस!

Kartik Aaryan News: बॉलीवुड के 'शहजादा' कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नागजिला'...

UAE School Holidays: छात्रों को मिली बड़ी राहत, समय से पहले शुरू हुईं यूएई में स्कूलों की छुट्टियां

UAE School Holidays: छात्रों को मिली बड़ी राहत, समय से पहले शुरू हुईं यूएई...

T20 World Cup सेमीफाइनल: भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन 39 पर आउट!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का जोश सातवें आसमान पर है! भारत और इंग्लैंड...

भारत के लिए बुरी खबर, T20 World Cup सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा का फ्लॉप शो!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज हैं! भारत और इंग्लैंड के बीच...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें