बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क, उत्तम सेन गुप्ता। विद्युत विभाग द्वारा प्रखंड के अकबरपुर बेंक पंचायत के चार वार्डों के जल मीनार मे काटे गए बिजली कनेक्शन को जोड़ दिया। जिससे इन वार्डों के घरों में पेयजल सप्लाई महिनों बाद फिर से शुरू हो (Action of Biraul SDO Sanjeev Kumar Kapar on the news of Deshaj Times) गया।






घरों में पेयजल उपलब्ध होते ही जल उपभोक्ताओं में खुशी का माहौल बन गया। सभी ने देशज टाइम्स को धन्यवाद दिया। वहीं, देशज टाइम्स एसडीओ बिरौल संजीव कुमार कापर का आभारी है जिन्होंने देशज टाइम्स की खबर को गंभीरता से लिया और उसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित और जलापूर्ति से वंचित परिवारों को इस भीषण गर्मी के आगमन से पहले बड़ी राहत दी है।
जानकारी के अनुसार, अकबरपुर बेंक पंचायत में यह कार्रवाई देशज टाइम्स (Deshaj Times) में दो दिन पूर्व छपी खबर एसडीओ संजीव कुमार कापर के संज्ञान में आते ही विद्युत विभाग को अविलंब बंद पड़े जल मीनार के पम्प मशीन में कनेक्शन जोड़ने का निर्देश दिया।
मुखिया विशम्भर पासवान ने बताया
कि बिजली कनेक्शन काट दिये जाने की खबर देशज टाइम्स में छपने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने इसे संज्ञान में लेते हुए विद्युत विभाग को बकाया राशि जल्द मिल जाने के आश्वासन पर बिजली कनेक्शन जोड़ दिया गया।
मुखिया ने बताया कि सरकार द्वारा पेयजल खपत करने वाले परिवारों से निर्धारित किये गए राशि की वसूली कर विभाग को जल्द ही भुगतान करने का प्रयास किया जाएगा।








