

बिरौल, देशज टाइम्स। दीपावली का पांच दिवसीय महोत्सव आज से शुरू हो गया। वहीं, धनतेरस पर स्थानीय लोगों की खरीदारी से पूरा बाजार पटा रहा।
तिल रखने लायक जगह नहीं थी। वहीं, दीपावली को लेकर सुपौल बाजार में रौनक रहा।
जानकारी के अनुसार, सुपौल बाजार के बस स्टैंड, सिनेमा रोड, सब्जी मंडी पुल घाट, शिवाजी नगर समेत स्थानों पर भीड़ का आलम ऐसा था कि लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जा रहा था।
खासकर महिलाओं की भीड़ से पूरा बाजार पटा रहा। महिलाओं ने धनतेरस व दीपावली को लेकर झाड़ू, फल, फूल अन्य पूजा सामग्री की खरीदारी करते देखा गया।
इधर, फल,फूल से लेकर इलेक्ट्रिक्स, मोबाइल दुकान,विभिन्न वाहन एजेंसी, कपड़ा,रेडीमेड समेत अन्य दुकानों पर सामग्री खरीदारी को लेकर ग्राहकों की भीड़ उभड़ पड़ी। ऐसा कोई भी दुकान नहीं था,जहां ग्राहकों की भीड़ उमड़ी नहीं हो।
वही लक्ष्मी,गणेश भगवान की तश्वीर व मूर्ति दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। एक पर एक आकर्षण मूर्ति की खरीदारी की जा रही थी।

