मई,20,2024
spot_img

बिरौल के गौड़ाबौराम अंचल कार्यालय पर फूटा वामपंथियों का गुस्सा, किसानी-खेती चौपट, बाढ़ पीड़ितों जीवन तबाह फिर भी टूट नहीं रही नींद

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बाढ़ राहत में प्रशासन की ओर से किये जा रहे आनाकानी के खिलाफ वामपंथी दलों के नेतृत्व में गौड़ाबौराम अंचल कार्यालय पर बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन की अध्यक्षता माकपा के रघुनाथ झा कर रहे थे।

 

श्री झा ने कहा कि गौड़ाबौराम प्रखंड में खेती किसानी चौपट हो गया, जन जीवन तबाह है, लेकिन सरकार और प्रशासन बाढ़ राहत देने के नाम पर अनदेखी कर रहे हैं।इस प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन को बाढ़ राहत राशि उपलब्ध करवाने के लिए जनता के साथ संकल्पित है।

माले के मनोज यादव ने कहा की बाढ़ राहत बचाव में विफल सरकार के खिलाफ बाढ़ पीड़ित लगातार सड़कों पर आंदोलन रत है,लेकिन राहत के बदले सरकार मुकदमा और डंडा चलवा रही है,जो बेहद निंदनीय है। हम सभी प्रशासन से मांग करते है की प्रखंड को संपूर्ण बाढ़ ग्रस्त घोषित कर राहत उपलब्ध करवाया जाय।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| CSP चलाने वाला निकला बड़े गैंग का अपराधी, SDPO Manish Chandra Choudhary का Action...दो अपराधी लोडेड पिस्टल,मैग्जीन, कारतूस के साथ गिरफ्तार

सीपीआई के जिला सचिव नारायणजी झा ने धरना को संबोधित करते हुए कहा की बाढ़ राहत बचाव में सरकार पूरी तरह से विफल है,और जनता को राहत से वंचित करने के लिए बाढ़ राहत कोड को नजरंदाज कर रही है। जिसके खिलाफ धरना आयोजित कर राहत देने का मांग कर हम कर रहे हैं।

पूरे देश मे बढ़ते महगाई,बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन चलाया जा रहा है लेकिन पीड़ितों की समस्या को सुनने और समाधान करने के बजाय लाठी और मुकदमा कर रही जो बेहद शर्मनाक करवाई है, जिसके खिलाफ जनता संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है।इससे पूर्व रोहित सिंह,प्रथमलाल यादव, अशर्फी दास सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| सुपौल-बेनीपुर मुख्य सड़क का विष्णुपुर मोड़...Accident का Turning Point...इस बार Scorpio... अज्ञात...क्षतिग्रस्त

मौके पर किशोरी यादव,महावीर चौपाल,राधे प्रधान,कारी पासवान,राम यादव,कृष्ण पासवान सहित दर्जनों बाढ़ पीड़ितों का उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें