

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। पांच दिन पूर्व संदीप उर्फ रोमियो हत्याकांड में हत्यारों की गिरफ्तारी अब तक नहीं होने से नाराज लोगों के जख्म पर पुलिस पदाधिकारियों ने नमक छिड़क दिया है।
हालात इन पुलिस वालों की यह है कि आज तक इन पांच दिनों में एकबार भी पीड़ित परिवार के जिज्ञासा करना या उनके घर तक पहुंचना इन अधिकारियों ने मुनासिब नहीं समझा। फिर क्या हुआ…पढ़िए उत्तम सेन गुप्ता की देशज टाइम्स के लिए ब्रेकिंग…

जानकारी के अनुसार, एक बार भी अधिकारियों के घर नहीं आने से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिरौल शिवनगरघाट मुख्य मार्ग को डुमरी के निकट जाम कर दिया।
पीड़ित परिवार के समर्थन में लगभग दो सौ के संख्या में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस के वरीय अधिकारी को जाम स्थल पर पहुंच कर संदीप हत्याकांड में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी करने का समय सीमा तय करने की घोषणा करने की मांग कर रहे थे।
जाम लगने की सूचना पर थाना से आये पुलिस पदाधिकारी परिजनों एवं ग्रामीणों से वार्ता करने का प्रयास किया लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे थे।
करीब दोपहर बारह बजे के करीब ग्रामीणों ने वार्ता के बाद प्रदर्शन स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने मौके पर देशज टाइम्स को बताया कि पांच दिन पूर्व संदीप उर्फ रोमियो हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर ग्रामीणों की ओर से किये गए सड़क जाम को अंचल पुलिस निरीक्षक योगेन्द्र रविदास के साथ वार्ता के बाद दो घंटे बाद जाम को हटा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी की ओर से हत्या आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।






You must be logged in to post a comment.