बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल बिरौल के 21वें एसडीओ के रूप में बिहार प्रशासनिक सेवा के संजीव कुमार कापर ने शनिवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया।
सादे समारोह में संभाली बड़ी जिम्मेदारी
उन्होंने ब्रजकिशोर लाल से अनुमंडल कार्यालय के विभिन्न संचिकाओं का प्रभार लेते हुए क्षेत्रीय भौगोलिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की। प्रधान सहायक प्रवीण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान कार्यालय कर्मियों ने तत्कालीन एसडीओ ब्रज किशोर लाल को भावभीनी विदाई दिये।पदभार संभालने के बाद नवनियुक्त एसडीओ श्री कापर ने अनुमंडल कार्यालय का जायजा लिये।
उसके बाद तत्कालीन एसडीओ के साथ उन्होंने आवास सह गोपनीय कार्यालय पहुंचे जहां विभिन्न प्रखंड व अंचल से आये पदाधिकारियों ने अपना परिचय दिया।
मौके पर इनकी थी उपस्थिति
मौके पर डीसीएलआर रवि प्रसाद चौहान, बीडीओ प्रेमसागर मिश्र,अनुमंडल निर्वाचन अधिकारी अवूपरवेज,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गोविंद माधव, बलराम टेकड़ीवाल, पेशकार मो.शहबाज, चंदन कुमार झा, सपना सेनगुप्ता, दिलीप साहु, विष्णु महतो, अशोक कुमार, अमरदीप कुमार, अरविंद कुमार, भोला राय, नागेंद्र सिंह, अंगरक्षक अभिमन्यु, शियारा यादव सहित कई लोग मौजूद थे।