अप्रैल,27,2024
spot_img

बिरौल में मंत्री मदन सहनी ने कहा, बाढ़ पीड़ितों के कंधे से कंधा मिलाकर चलें जनप्रतिनिधि

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। बाढ़ की विभिषिका के समय में सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों को एक साथ कंधे से कंधे मिला कर पीड़ित परिवारों का सहयोग करें, जिससे क्षेत्र में कोई व्यक्ति भूखा नहीं रहे। इससे बड़ा धर्म और कोई नहीं है। सरकार सभी बाढ़ प्रभावितों के बैंक खाते में सहायता राशि के रुप में 6 हजार रुपए देने जा रही है। राज्य सरकार के खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बाढ़ की स्थिति को लेकर समीक्षा करने के दौरान उक्त बातें कही।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से बाढ़ पीड़ितों के सहायता के लिए जो सकारात्मक कदम उठाया गया है वह काफी सराहनीय है। इसमें पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों को सरकार के इस कार्य में सहयोग करने की अपील की। मौके पर मंत्री ने सीओ श्रीराकेश से कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवार का सर्वे करने जब क्षेत्र में जाइये तब संबंधित पंचायत के मुखिया को भी इसकी जानकारी दें जिससे सर्वे करने के क्रम में पीड़ित परिवार वंचित नहीं रह जाए।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Jhanjharpur News| झंझारपुर में हादसों का दिन शनिवार..स्कार्पियो-ऑटो में टक्कर...बिजली पोल से टकराई बाइक

उन्होंने सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में छूटे हुए परिवार को जोड़ने,वृद्धा पेंशन सहित सभी लाभकारी योजनाओं पर किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी लाभुकों को सहायता राशि दिए जाने की बात कही। इस दौरान सुपौल पंचायत के मुखिया शत्रुघ्न सहनी,कहुआ के मुखिया अवधेश झा,कसरौर बेलबाड़ा के मुखिया ज्योतिष सिंह,नदैय के मुखिया देवनारायण राय, बगरासी के मुखिया वृजनंदन मुखिया समेत अन्य ने बाढ़ से उत्पन्न समस्या व नाव व पॉलिथीन आदि से मंत्री को अबगत कराया। हालांकि मंत्री ने दो दिनों के अंदर महत्वपूर्ण स्थानों पर नाव उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| School Timing News| सरकारी और निजी स्कूलों का बदला टाइमिंग...अब इतने बजे होगी छुट्‌टी..यह रखनी होगी तैयारी

 

वहीं एसडीओ ब्रजकिशोर लाल ने बाढ़ पीड़ितों के द्वारा कम्प्यूटर में इंट्री करने के दौरन अपना नाम व पता शुद्ध-शुद्ध लिखने एवं बैंक खाता आदि का पूर्ण ब्योरा सही ढ़ंग से नहीं अंकित नहीं होने के कारण उनके खाते में राशि नहीं पहुंच पाता है। इस कार्य में सभी को पूर्ण शुद्धता बरतने की जरूरत है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| अंटौर गांव...रामचंद्र...इतना टूटा हूं कि छूने से बिखर जाऊंगा...

अंत में मंत्री मदन सहनी ने एमएलसी स्व.सुनील कुमार सिंह के प्रति शोक संवेदना प्रकट किये तथा  सभी ने दो मिनट का मौन रखा। समिक्षा बैठक में जदयू अतिपिछड़ा के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल,गौड़ाबौराम विधानसभा प्रभारी कन्हैया प्रसाद साह, सुनील झा,धीरेंद्र चौधरी सहित कई मुखिया व जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

देशज टाइम्स तस्वीर। बिरौल में बाढ़ को लेकर समीक्षा बैठक करते मंत्री मदन सहनी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें