मई,22,2024
spot_img

बिरौल में समाज की बैठक,बोले विनोद बंपर,बस स्टैंड से पुराना थाना चौक तक ही निकालेंगे जुलूस

spot_img
spot_img
spot_img

मुख्य बातें
होली पर शांति का पैगाम
मुखिया रेणु बंपर ने कहा, आपसी एकता व भाईचारे ही
अफजला पंचायत की पहचान
विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया विनोद बंपर ने
कहा, युवा वर्ग शांति व संयम से मनाएं होली, रखें मर्यादा व एकता का ख्याल

बिरौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर अफजला पंचायत की मुखिया रेणु बंपर व उनके पति विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया विनोद बंपर की अगुवाई में गुरुवार को संपूर्ण पंचायत में होली मिलन सह आगामी पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक में, मुखिया रेणु बंपर ने कहा, हमारा यह पंचायत सदियों से आपसी भाईचारे की मिसाल के तौर पर जाना जाता रहा है। हम और यहां के लोग आपसी एकता व बंधुत्व पर विश्वास रखते हैं यही हमारी धरोहर भी है। हम इसकी हर हाल में रक्षा करेंगे और होली शांतिपूर्ण मनाएंगें।
वहीं,कासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया विनोद बंपर ने कहा, हम संयमित होली खेलेंगे। आपसी सौहार्द को कायम रखते हुए विश्व बंधुत्व के विचारों को आत्मसात करते शांतिपूर्ण पर्व को सेलिब्रेट करेंगे। श्री बंपर ने सहनी समाज के गणमान्य लोगों के साथ बैठक करते वर्तमान स्थिति को देखते हुए खासकर युवा वर्ग को संयम में रहकर रंग-गुलाल खेलने की अपील की।
श्री बंपर ने होलिका दहन से लेकर होली के महान पर्व तक किसी भी व्यक्ति विशेष के अचल संपत्ति को नष्ट नहीं करने व आपसी स्नेह व बंधुत्व की भावना को जीवंत रखने की सलाह दी।

बैठक के दौरान विनोद बंपर ने प्रति वर्ष की भांति इस बार होली के दिन सहनी समाज की ओर से निकाले जाने वाली जुलुस इस बार बस स्टैंड शहीद भगत सिंह चौक से पुराना थाना चौक तक ही ले जाने की सलाह देते हुए जिम्मेदार लोगों को मौजूद रहने को कहा।

यह भी पढ़ें:  Railway News| Indian Railways News| Patna-Buxar Railway के बिहिया-बनाही के बीच Over Head Wire टूटा, कई ट्रेंनें फंसी, कई रूकीं

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें