मई,21,2024
spot_img

बिरौल पंजाब नेशनल बैंक के कैशियर चंद्रकांत सिंह का निधन, शोक में डूबा संपूर्ण अनुमंडल

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। वनदेवी पंचाब नेशनल बैंक के कैशियर चंद्रकांत सिंह नहीं रहे। इनके निधन ने अनायास ही पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। निधन की खबर सुनकर हर गांव से लोग बैंक परिसर में जुटने लगे, जहां से सदा के लिए चंद्रकांत सिंह लोगों को बिलखता छोड़ विदा हो चुके थे।

थाना क्षेत्र के सुपौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर वनदेवी नगर पर अवस्थित पंजाब नेशनल बैंक की बिरौल शाखा में पिछले 6 वर्षों से कैशियर के पद पर  कार्यरत जमालपुर थाना क्षेत्र के परसरमा के रामपदारथ सिंह के 43 वर्षीय पुत्र चंद्रकांत सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। यहां के बैंक शाखा प्रबंधक मुरारी प्रसाद सिंह ने देशज टाइम्स को बताया, कैशियर चंद्रकांत सिंह  के अचानक निधन से बैंक कर्मियों में शोक है। वहीं, स्थानीय लोग भी गम में डूब गए हैं। इधर, बैंक का कारोबार आज दिनभर कार्य ठप रहा।

कैशियर चंद्रकांत सिंह का जीवन हमेशा से संघर्ष पूर्ण रहा। इनके विवाह के कई वर्षों बाद एक पुत्र का जन्म हुआ था। लेकिन इनके घर में उत्पन्न खुशी भी पुत्र के जन्म के दस वर्ष बाद ही भगवान ने छीन लिया। पिछले वर्ष क्षेत्र में आई भयंकर बाढ़ में उनके पुत्र की डूबने से मौत हो गई थी। इस सदमे में भी पूरा बिरौल अनुमंडल कैशियर चंद्रकांत सिंह के साथ था। आज इनके अचानक से चले जाने से बैंक परिसर सूना पड़ा है। वहीं, महिला-पुरुष सबों की आंखें शोक में नम हो गईं हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Saran Violence| चुनाव बाद BJP-RJD कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, फायरिंग, कांच की बोतलों से हमला, एक की मौत, दो नाजुक, Internet बंद

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें