मई,19,2024
spot_img

बिरौल-सहरसा मुख्य मार्ग पर फैरदा गांव में बाइक सवार ने बालक को कुचला, मौत, अड़े ग्रामीण

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के बिरौल-सहरसा मुख्य मार्ग पर फैरदा गांव के निकट बाइक की ठोकर से रंजन यादव के बारह वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार यादव की मौत घटना स्थल पर हो गई।

इस दौरान बाइक सवार भागने में सफल रहा। घटना सुबह 11.30 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार के लोगों से बातचीत कर मामले को शांत करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन फैरदा के ग्रामीण परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था, बिरौल सहरसा मुख्य मार्ग पर फैरदा के निकट कुछ लोग अनाज को सड़क पर ही सुखा कर उसे ठीक कर रहे थे। इसी बीच सहरसा की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक पर दो सवार वहां स्लीपर कर गया जिसकी चपेट में मुकेश आ गया व उसकी वहीं मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election| Jaley से Singhwara....Silent Mode में

थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने देशज टाइम्स को बताया, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के आग्रह पर पंचनामा के आधार पर शव को परिजन को दे दिया गया।

फोटो कैप्शन देशज टाइम्स फोटो। दुर्घटना के बाद आक्रोशित भीड़

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें