

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के SH 56 पर डुमरी विश्व कर्मा मंदिर के निकट ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर में ऑटो चालक समेत चार लोग जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर समुचित इलाज के लिए सभी को समुदाय स्वस्थ केंद्र बिरौल में भर्ती करया।
जहां चिकित्सक डॉ.चाकप्पन ने मनोज साहू (55 वर्ष) नाम के व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया वहीं स्थिति गंभीर होते देख मृतक की पत्नी संध्या देवी और अनपूर्णा देवी को डीएमसीएच रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार मनोज साहू अपनी पुत्री प्रियंका की देखासुनी के लिए पुरे परिवार के साथ ऑटो से दरभगा मां श्यामा मंदिर जा रहे थे। जख्मी ऑटो चालक दीपक सहनी ने बताया की बिरौल से दरभंगा जाने के क्रम में बाए तरफ के खेत से तेज रफ्तार में आती एक ट्रैक्टर बिना किसी संकेत के अनियंत्रित अवस्था में सड़क पर अचानक टेम्पु के सामने आ गई जब तक ये कुछ समझ पाते तब तक जोजदार टक्कर हो गई।
घटना के बाद ट्रेक्टर चालक भागने में सफल रहा। डॉ.चाकप्पन ने बताया कि मनोज को पुलिस ने मृत हालत मे ही सीएचसी लायी थी।

