

बिरौल, देशज टाइम्स। बिरौल के शिवनगरघाट के सोना व्यवसायी से सोमवार की देर शाम 12.40 लाख की जेवरात लूट के बाद से बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। हालांकि, पुलिस की धर-पकड़ काफी तेज है लेकिन, स्थानीय कारोबारियों में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, लूट कांड से सहमे व्यवसायी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। इनमें आक्रोश भी देखा जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि कहीं आक्रोशित व्यवसायियों का कोई आंदोलनात्मक रूख ना सामने आ जाए। कारण, पुलिस प्रशासन को चौबीस घंटे का अल्टीमेटम देना यही दर्शाता है। पढ़िए पूरी खबर
कारण, मंगलवार को व्यवसायियों ने शिवनगरघाट में बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय किया कि अगर 24 घंटे में अपराधियों की धड़ पकड़ नहीं किया गया तो बिरौल-बेनीपुर मुख्य सड़क पर बेमियादी धरना करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता व्यवसायी संघके अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा ने कहा कि शिवनगरघाट चौक पर इससे पूर्व भी चोरी हुई है।
इसके लिए पुलिस को आवेदक देने के बाद भी कोई भी घटना का उदभेदन नहीं हो पाया। इसमें पुलिस की निशक्रियता दिखाई दे रही है। मौके पर शंभु नाथ झा, श्याम सुंदर यादव, पिंटू कुमार, सिकंदर सहनी, मनोज कुमार झा समेत अन्य व्यवसायी मौजूद थे।

