

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी कमेटी बिरौल का गठन 14 फरवरी 2022 को हुआ था। जिसे 3 महीने बाद चुनाव कराना था। लगन एवं आवश्यक कार्य की व्यस्तता के कारण चुनाव ससमय नहीं हो पाया।
चुनाव के निमित्त 30 मई 2022 को चेंबर ऑफ कॉमर्स निर्माण समिति की एक बैठक अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। इसमें चुनाव संचालन के निमित्त 5 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया (Chamber of Commerce election intensifies) गया।
- Advertisement -
इसमें मनोज साहू, सुरेंद्र आचार्य, प्रदीप प्रधान, रमाशंकर, पप्पू नायक को चुनाव संचालन समिति की ओर से आगामी 6 जून 2022 (सोमवार) को कुल 72 सदस्यों की एक बैठक आयोजित करने का निर्णय किया गया। इसमें आगामी चुनाव से संबंधित तिथि, समय, स्थान एवं चुनाव की प्रक्रिया को लेकर सदस्यों के साथ चर्चा हो सके।
फोटो। बिरौल में चेंबर ऑफ कॉमर्स दरभंगा के अध्यक्ष अजय पोद्दार एवं सचिव अभिषेक के साथ भेंट करते चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी।
- Advertisement -



