

बिरौल,देशज टाइम्स। पूरे प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण जुलूस और विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। एसडीओ उमेश कुमार भारती व एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने प्रतिमा विसर्जन शांति पूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर क्षेत्रवासियों को बधाई दी है। आभार प्रकट करते हुए उन्हें शांतिपूर्ण पूजनोत्सव को लेकर आभार जताया है।
जानकारी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में दस दिनों तो मनाये जाने वाली शारदीय नवरात्र पूजा, प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिमा विसर्जन के साथ सम्पन्न हो गयी। विभिन्न पूजा समितियों की ओर से गांजे, बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाली गयी।
इस दौरान जय माता दी के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजयमान हो गया। प्रतिमा विसर्जन जुलूस में युवा,युवतियां, महिला,पुरुष के अलावे छोटे, छोटे बच्चों ने शामिल होकर एक पर एक भक्ति गीतों पर थिरकते नजर आये।
सुपौल बाजार के हाट गाछी, डुमरी,उछटी, बलिया, कमलपुर,भवानीपुर, शिवनगर घाट, पोखराम,कहुआ,सहसराम, पड़री,पटनिया,बैरमपुर, बन्दा समेत अन्य स्थानों पर पूजा समितियों की ओर से अपने अपने जनदीकि,नदी,तालाबो में भावभीनी प्रतिमा की विसर्जन की गयी।
इधर,अनुमंडल प्रशासन की ओर से प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण सम्पन्न को लेकर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। क्षेत्र से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।


