

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। धनतेरस व दिपावली के अवसर पर सुपौल बाजार मे आने वाले ग्राहकों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एसडीएम संजीव कुमार कापर व एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी दलबल के साथ सड़क पर उतरे। दोनों पदाधिकारी ने संध्या समय में शहीद भगत सिंह चौक से लेकर बाजार के अन्दर तक सड़क पर दुकानदारों को किसी भी तरह का दुकान नहीं लगाने की हिदायत दी।
उसके बाद चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष इन्द्र भूषण प्रधान, सचिव रंजीत भगत, सदस्य रमेंद्र मंडल व मुन्ना मिश्र एसडीपीओ से भेंट कर अपनी समस्या को रखा तथा उसके निदान के लिए अपना सुझाव दिया,साथ ही कॉमर्स के सदस्य अच्छे कार्य के लिए प्रशासन का सहयोग देने का आश्वासन दिया।
एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि सुबह 10 बजे से संध्या 6 बजे तक बाजार के अन्दर ओटो सहित बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया।
- Advertisement -

