spot_img

Darbhanga news: बिरौल में लगातार बारिश और तूफान से लोगों का जीना हुआ मुहाल, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement -

उत्तम सेन गुप्ता, अनुमंडल समन्वयक। दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड क्षेत्र में चक्रवाती तूफान यास के कहर से लोगों का जीना दूभर हो गया है ।

- Advertisement -

पिछले दो – तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश एवं तूफान से आम जनजीवन पर व्यापक असर हुआ है। खास करके जो फूस और कच्चे के घरों में अपना जीवन यापन करते हैं , उन गरीब तबके के लोगों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश और तूफान से उनके घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे वे दूसरों के घरों में शरण लेने को मजबूर हैं।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

बिरौल प्रखंड के तालिबपुर गांव में बारिश और तूफान से दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए ।.तालिबपुर गांव के मुसहरी टोला पर छोटे सदा, रामबालक सदा, अरुण सदा ,राममिलन सदा और सुमित्रा देवी का फूस का मकान क्षतिग्रस्त हो गया जिससे उन लोगों के खाने- पीने की सारा सामान और घर में रखी वस्तुएं खराब हो गयीं। इस अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में लोगों को अमूमन यही परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर तेज आंधी की वजह से कई पेड़ बीच रास्ते पर गिरे पड़े हैं। पेड़ गिरने की वजह से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गये हैं। क्षेत्र में लगातार बिजली की समस्या बनी हुई है। पिछले तीन-चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey