बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। गौड़ाबौराम अंचल कार्यालय पर वामपंथियों का तीसरे दिन भी भुख हड़ताल जारी रहा। रोहित सिंह और रघु झा के संयुक्त नेतृत्व में सभा आयोजित किया गया।
इसे संबोधित करते हुए माले नेता रोहित सिंह ने कहा की सरकार और अंचल प्रशासन भुख हड़ताल के तीसरे दिन तक लापरवाह दिख रहे है। इन्हें पीड़ित के सवाल से कोई लेना देना नही है।
सीपीएम के रघु झा ने अपने संबोधन में कहा की भाजपा के शासन काल में देश और राज्य के गरीब मजदूर और किसान का बुरा हाल हुआ है। जिससे निपटने के लिए सरकार के खिलाफ मुहिम चलाकर सत्ता से बेदखल करना पड़ेगा और इसके लिए शोषित पीड़ित जनता को तैयार रहना चाहिए।
एरिया सचिव मनोज यादव ने कहा की भुख हड़ताल पर बैठे रोहित सिंह,कारी पासवान, भिखारी सदा, रोजाई रैन की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है, और अंचल प्रशासन लापरवाह बने हुए है।
एरिया सचिव ने बताया कि बाढ़ राहत और फसल क्षति मुआवजा से वंचित रखने का दोषी सांसद, विधायक को मानते हुए 10 सितंबर को उन दोनों का पुतला दहन कर गुस्सा को प्रदर्शित किया जाएगा।
साथ ही राहत वितरण करने तक आंदोलन को तेज करते हुए,आं दोलन के पैटर्न को जन अदालत मे बदला जाएगा। मौके पर रामानुज यादव,राम यादव, प्रथमलाल यादव,रंजित सदा,निरंजन सिंह,अघनु दास, बबलू सिंह सहित दर्जनों नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।







