मई,20,2024
spot_img

बिरौल पहुंचे दरभंगा-पूर्णियां प्रमंडलीय असिस्टेंट इंस्पेक्टर जेनरल (निबंधन) सुशील कुमार सुमन, किया किया, अवर निबंधन कार्यालय के सभी काउंटरों का निरीक्षण

spot_img
spot_img
spot_img
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। दरभंगा एवं पूर्णियां प्रमंडलीय असिस्टेंट इंस्पेक्टर जेनरल (निबंधन) सुशील कुमार सुमन ने अवर निबंधन कार्यालय के वर्षगांठ पर बुधवार को बिरौल पहुंचे।
उन्होंने कार्यालय के सभी कॉउंटर का निरीक्षण करने के बाद उपस्थित अवर निवंधक पदाधिकारी भास्कर ज्योति को महत्वपूर्ण बिंन्दुओं पर विशेष निर्देश दिये।
प्रमंडलीय असिस्टेंट इंस्पेक्टर जेनरल( निबंधन ) श्री सुमन ने निबंधन से संबंधित सभी संचिकाओं एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी आदि का निरीक्षण किये। इस दौरान उन्होंने बिरौल कार्यालय में निबंधन प्रक्रिया पूर्ण करने से पहले निबंधन किये गए भूमि का स्वयं भौतिक सत्यापन करने का निर्देश अवर निबंधक पदाधिकारी भास्कर ज्योति को दिये।
इंस्पेक्टर जेनरल सुशील कुमार सुमन ने बताया कि विगत एक वर्ष मे 7 हजार 360 लोगों का भूमि निबंधन किया गया है।इसमें राज्य सरकार को लगभग 21 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है।
उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी व कर्मियों से कहा कि भूमि निबंधन के दौरान लोगों के साथ किसी तरह की असुविधा नहीं हो इसके लिए सभी लोग संवेदनशील रहें।
इससे पूर्व बिरौल अवर निबंधन कार्यालय के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर कर्मियों ने प्रमंडलीय वरीय पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक निगुम प्रकाश ज्वाला तथा बिरौल अवर निबंधक भास्कर ज्योति को मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग चादर से सम्मानित किया गया। साथ ही केक काटकर कार्यालय का वर्ष गांठ मनाया गया।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Darbhanga Inter School Quiz Competition Inquisitive News| Holy Cross सरताज, Cinderella बना Runner Up, Harrow का दबदबा, रहा Third

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें