back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

क्यों नहीं समझते हो भाया… डेंगू से बचो वरना… CHC बिरौल के गंदे पानी में पनप रहे डेंगू के डंक, जिम्मेदार मौन?

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। डेंगू बिमारी के रोक थाम के लिए राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई निर्देश जारी किये गये हैं, बावजूद स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग अपने कार्य के प्रति कहीं भी सजग नहीं दिख रहे हैं। अनुमंडल अन्तर्गत विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में स्थापित पीएचसी, सीएचसी भवन के भीतर साफ सफाई का भले ही अच्छा इंतजाम किया गया है लेकिन बाहरी परिसर मे फैले गंदगी साफ सफाई पर सवाल खड़ा कर दिया है।
इसका परताल करने मंगलवार को देशज टाइम्स के संवाददाता जब सीएचसी बिरौल पहुंचे तो वहां सब कुछ संतोषजनक मिला, लेकिन इसी परिसर मे अवस्थित एएनएम स्कूल बिरौल परिसर में फैले कचरे व गंदे पानी का निस्तारण व्यवस्था नहीं पाया गया।जिस कारण यत्रतत्र गंदगी फैला हुआ था।
इसके अलावा परिसर में चहारदीवारी नहीं रहने से एएनएम स्कूल सह होस्टल मे रहनेवाले प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एएनएम छात्रा असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बताया जाता है कि शाम होते ही यह परिसर गंजेड़ीयों, नशेड़ीयों तथा जुआरियों का अड्डा बन जाता है।
जानकारी के अनुसार राज्य के मुंगेर,सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा समेत अन्य जिले के 45 महिला यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.फूल कुमार मिश्र ने बताया कि सीएचसी परिसर मे चहारदीवारी निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए विभाग को पत्राचार किया गया था। सीओ बिरौल को अतिक्रमण हटाने का निर्देश पूर्व से प्राप्त है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AI+ की नई लॉन्चिंग: Wearable Technology सेगमेंट में बजट धमाका!

Wearable Technology: भारतीय टेक ब्रांड AI+ ने एक बार फिर बजट सेगमेंट में अपनी...

अनिल कपूर की कुल दौलत और कमाई का ‘झक्कास’ हिसाब-किताब

Anil Kapoor News: बॉलीवुड के 'झक्कास' एक्टर अनिल कपूर आज भी अपनी ऊर्जा से...

होलिका दहन 2026: क्यों की जाती है अग्नि की परिक्रमा और क्या है इसका महत्व

Holika Dahan 2026: पावन पर्व होलिका दहन, बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक...

अनिल कपूर का चौंकाने वाला खुलासा: ‘सूबेदार’ के सेट पर भी घरवाले नहीं करते सेलिब्रिटी जैसा बर्ताव!

Anil Kapoor: बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सूबेदार'...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें