spot_img

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कमला बलान बायां व दायां तटबंध के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण व पक्कीकरण कार्य के दूसरे फेज को भी मिल गई मंजूरी

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कमला बलान बायां एवं दायां तटबंध के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण व पक्कीकरण कार्य के दूसरे फेज को भी मंजूरी मिल गई है।इस योजना से दरभंगा जिला के घनश्यामपुर,किरतपुर और गौड़ाबौराम एवं मधुबनी जिला के मधेपुर प्रखंड के 12 लाख से ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे। जल संसाधन मंत्री संजय झा ने बताया कि पहले फेज का कार्य तेजी से चल रहा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दोनों फेज का कार्य पूर्ण होने पर दोनों जिलों की कुल 24 लाख की आबादी को लाभ होगा।उन्होंने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी में कमला बलान तटबंध के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं कालीकरण की योजना के फेज-2 के तहत बायां तटबंध के कार्य को किमी 66.30 (फटकी कुट्टी) से किमी 92.50 (पुनाच) तक 26.20 किमी जबकि दायां तटबंध के कार्य को किमी 64.00 (ठेंगहा) से किमी 94.00 (पलवा) तक 30.00 किमी आगे बढ़ाया जाएगा। इस तरह दोनों तटबंधों के अतिरिक्त कुल 56.20 किमी लंबाई में उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण व शीर्ष पर कालीकरण कार्य की योजना तैयार की गई है, जिसकी प्राक्कलित लागत राशि 296.89 करोड़ रुपये है।

मंत्री आगे बताया कि इस यौजना से दरभंगा जिला के घनश्यामपुर,तुमौल, बाथ,रसियारी,जयदेवपट्टी,किरतपुर,जमालपुर, कोठराम,रौता,बड़गांव,पलवा बौराम,अखतबाड़ा, कुशेश्वरस्थान,असमा,कोनिया, इटहर सहित दर्जनों की 12 लाख से ज्यादा की आबादी व जनसंपदा तथा 0.73 लाख हेक्टेयर भूमि को बाढ़ सुरक्षा मिलेगी।
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कमला बलान बायां व दायां तटबंध के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण व पक्कीकरण कार्य के दूसरे फेज को भी मिल गई मंजूरी
साथ ही इस क्षेत्र के लोगों को यातायात का एक वैकल्पिक सड़क मार्ग मिल जाएगा, जिससे दरभंगा जिले के लोग कमला तटबंध के रास्ते नेपाल सीमा पर स्थित जयनगर तक आसानी से पहुंच सकेंगे।इस कार्य से बाढ़ अवधि में कमला के दोनों तटबंधों के निरीक्षण और आवश्यकता होने पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य के लिए सामग्रियों के परिवहन में भी सुविधा होगी। मालूम हो कि पहले फेज के कार्य का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 17 दिसंबर 2021 को किया गया था।

योजना के फेज-2 के कार्यान्वयन से दरभंगा-सकरी-निर्मली सेक्शन, दरभंगा-सकरी-झंझारपुर-लौकही सेक्शन, नेशनल हाईवे 57, क्षेत्र की अन्य प्रमुख पक्की सड़क के साथ-साथ पश्चिमी कोसी नहर प्रणाली इत्यादि को भी कनेक्टिविटी भी मिलेगी।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: जयनगर सीमा सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत-DGP विनय कुमार ने INDO – NEPAL बॉर्डर पर संभाला मोर्चा, NH 227B,...

जयनगर सीमा सुरक्षा: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार कितनी गंभीर है,...

Darbhanga News: SH-56 धरौड़ा-माधोपुर के बीच भीषण सड़क हादसा, युवक गंभीर, पढ़िए बाइक – पिकअप टक्कर

Benipur Accident: बिहार के बेनीपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ...

Bhagalpur News: पीएम सूर्य से चमकेगा भागलपुर का हर घर, सौर मेला ने जगाई 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का सुनहरा मौका, पढ़िए सीधा...

पीएम सूर्य घर योजना: क्या आप बिजली बिल से आज़ादी चाहते हैं और मुफ्त...

Jamui News: जमुई के बानपुर गांव में शिक्षा की जलेंगी दीप, जल्द अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय लगा आकार… गुणवत्ता युक्त, पढ़िए

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय: जमुई में विकास कार्यों की नब्ज टटोलने खुद जिलाधिकारी नवीन कुमार...