back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

बिरौल चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष बने संजीव झा, इंद्रभूषण प्रधान उपाध्यक्ष, बलराम टेकड़ीवाल को मिली सचिव की जिम्मेदारी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल मुख्यालय के मुख्य बाजार सुपौल में सोमवार को प्रसाद चित्रालय एवं उत्सव भवन में स्थानीय व्यवसायियों की आम बैठक (Indra Bhushan Pradhan as Vice President, Balram Tekdiwal as Secretary) हुयी। जिसमें अनुमंडल स्तर पर चैम्बर ऑफ कामर्स का गठन किया गया।
इसमें सर्वसम्मति से संजीव झा को अध्यक्ष, इन्द्रभूषण प्रधान को उपाध्यक्ष, बलराम टेकड़ीवाल को सचिव एवं रविन्द्र मंडल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
यह कमिटी तीन माह के लिए बनाया गया है। इस कमिटी का मुख्य कार्य संगठन को मजबूत बनाना होगा। जिसमें व्यवसायियों के हित एवं सुरक्षा सर्वोपरि है। तीन माह बाद स्थायी कमिटी का गठन होगा।
कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुये मनोज साह ने कहा कि सुपौल में एक भी व्यवसायी संगठन नहीं है। संगठन नहीं होने से व्यवसायी असहज महसूस कर रहा था। इसलिए चैम्बर ऑफ कॉमर्स का गठन होना जरूरी था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये वरिष्ठ व्यवसायी जनक प्रधान ने कहा कि यह संगठन व्यवसायियों के उद्देश्य को पूरा करेगी। लगभग पचास व्यवसायी ने इस संगठन की सदस्यता ग्रहण किया।
इस मौके पर पूर्व मुखिया व मछली व्यवसायी शत्रुध्न सहनी, राज कुमार अग्रवाल, श्याम माहथा, प्रदीप प्रधान, विनोद सहनी, राजेश चौरसिया, मुन्ना चौधरी, रामशंकर शर्मा, प्रिंस नायक, यतीन्द्र महतो, किशोरी नायक ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में लगभग सौ से अधिक व्यवसायियों ने हिस्सा लिया।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mardaani 3 Box Office Collection: तीसरे हफ्ते में भी रानी मुखर्जी का जलवा, तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड!

Mardaani 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की दमदार फिल्म 'मर्दानी...

Surya Grahan 2026: जानें धार्मिक मान्यताएं और नियम

Surya Grahan 2026: ज्योतिषीय गणनाओं और खगोलीय घटनाओं के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को...

Hyundai Cars पर इस फरवरी मिल रहा है 75,000 रुपये तक का भारी डिस्काउंट!

Hyundai Cars: अगर आप इस फरवरी में एक नई हुंडई कार खरीदने की सोच...

भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, लेकिन T20 World Cup के जश्न में खलल!

T20 World Cup: अरे वाह! क्या धमाकेदार मुकाबला था! जब बात भारत-पाकिस्तान की होती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें