

बिरौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। मुम्बई के नागपारा थाना क्षेत्र जयन्ती सेठ के घर से पांच लाख की चोरी के मामले में गिरफ्तार बिरौल थाना क्षेत्र के बलाट निवासी मुकेश उर्फ राजू चौपाल को मुम्बई पुलिस सोमवार को अपने साथ ले गई।
- Advertisement -
इससे पूर्व पुलिस ने उसे सीएचसी में चिकित्सक से शारीरिक एवं कोविड 19 की जांच कराई गई। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस से आये पीएसआई अनील शिंदे ने आरोपी राजू चौपाल को व्यवहार न्यायालय में उपस्थित करते हुए इसे अग्रेतर कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र ले जाने की अनुमति देने का आग्रह न्यायिक मजिस्ट्रेट से किया।
- Advertisement -
न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद पीएसआई शिंदे के साथ आयी पुलिस टीम ने आरोपी को विशेष सुरक्षा के साथ महाराष्ट्र ले गई।
फोटो। गिरफ्तार राजू को महाराष्ट्र ले जाने से पूर्व बिरौल थाना मे कागजी प्रक्रिया पुरी करते पुलिस पदाधिकारी।
- Advertisement -

