back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में स्किप्स महोत्सव सप्ताह का आयोजन, पढ़िए क्या है इस आयोजन में खास

spot_img
- Advertisement - Advertisement

एस एच 56 स्थित सी बी एस ई संबद्ध श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में 14 से 21 अक्टूबर 2022 तक “स्किप्स महोत्सव सप्ताह “का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए खेल सप्ताह के रूप बैलून बस्टिंग,स्पून रेस,बनाना रेस , जलेबी रेस के साथ ग्रीटिंग कार्ड्स मेकिंग व कैंडल लाइट सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जिसमे नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के बच्चों ने पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया। कक्षा नर्सरी से कक्षा नवम तक के बच्चों के लिए कक्षा सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे बच्चों ने बर्थडे चार्ट,टाइम टेबल चार्ट, राष्ट्रीय गान,महापुरुषों के स्केच आदि के द्वारा अपनी कक्षाओं को सजाया।

 

 

कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों के लिए पूजा थाल, दीपक व कैंडल सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा नवम् से ग्यारहवीं तक के बच्चों के लिए अंतर सदनीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे अशोका सदन ने अंतिम दो मिनट के  अंतराल में शिवाजी सदन को धूल चटाते हुए मैच को 23 _27 अंकों से जीत कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया।

 

 

आज अंतिम दिन अंतर सदनीय अंताक्षड़ी तथा लोक नृत्य व पश्चिमी शैली के नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने राजस्थानी,गुजराती व बिहार प्रांत आदि के लोक नृत्यों को उनके प्रांतों की वेशभूषा में प्रदर्शित कर खूब तालियां बटोरी ।अंताक्षड़ी प्रतियोगिता को वर्ण राउंड,शब्द राउंड,वस्तु राउंड, मूवी राउंड, गायक /गायिका राउंड व ध्वनि राउंड में बाटा गया,जिसमे प्रतिभागियों,शिक्षकों व हजारों की संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम का जमकर लुफ्त उठाया।

 

 

आज अन्तिम दिन सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल,उपहार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य डॉ.आशीष नाथ अग्निहोत्री ने बच्चों को बताया कि हमारा राष्ट्र महापर्वों एवम् उत्सवों का देश जाना जाता है और प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सभी धर्मों के त्योहारों को हर्षोल्लास से मनाया जाना चाहिए।

 

 

चेयरमैन गणेश चौधरी,प्रबंध निदेशक नवलेश चौधरी, निदेशक बृजेश चौधरी,उपप्राचार्या तृप्ति अग्निहोत्री व हेड मिस्ट्रेस प्रियंका रॉय ने सभी बच्चों को पटाखा रहित दीपावली तथा हर्षोल्लास के साथ धनतेरस, गोवर्धन पूजा,भैया दूज व छठ पूजा मनाने का संदेश दिया।

 

इस साप्ताहिक महोत्सव में निर्णायक की भूमिका खेल शिक्षक एकरामुल हक,उपप्राचार्या,हेड मिस्ट्रेस, प्रीफेक्ट मिस्ट्रेस आदि ने निभाई और समस्त प्रतियोगिताओं का संचालन शिक्षक आसिफ अनवर, श्रद्धा व गुंजन झा ने किया। मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व प्रिफेक्टोरियल बॉडी के सदस्यों ने अनुशासन बनाएं रखने में भरपूर सहयोग किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: US Tariffs अमान्य, 134 अरब डॉलर के रिफंड का क्या होगा?

US Tariffs सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: US Tariffs अमान्य, 134 अरब डॉलर के रिफंड...

Harry Brook की शतकीय आंधी में उड़ा पाकिस्तान, इंग्लैंड सेमीफाइनल में

Harry Brook: इंग्लैंड के युवा सनसनी हैरी ब्रूक ने टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा...

AI+ की नई लॉन्चिंग: Wearable Technology सेगमेंट में बजट धमाका!

Wearable Technology: भारतीय टेक ब्रांड AI+ ने एक बार फिर बजट सेगमेंट में अपनी...

अनिल कपूर की कुल दौलत और कमाई का ‘झक्कास’ हिसाब-किताब

Anil Kapoor News: बॉलीवुड के 'झक्कास' एक्टर अनिल कपूर आज भी अपनी ऊर्जा से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें