

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। सरकार की ओर से राज्य में मद्य निषेध कानून लागू रहने के बावजूद लोग शराब के अवैध धंधा करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
क्षेत्र में दर्जनों पुरुष अपने घर के महिलाओं को इस अवैध धंधा में लगा कर देसी शराब की तस्करी कर रहे हैं। जबकि मद्य निषेध कानून को लोगों के बीच पूर्ण रूप से अनुपालन कराने के पुलिस रात दिन प्रयासरत हैं। बावजूद, लोग मानने को तैयार नहीं हैं।
इसका मुख्य कारण यह है कि सरकार के दल का झंडा लगा कर चलने वाले लोगों का पूर्ण सहयोग पुलिस को नहीं मिल पा रहा है। चूंकि दल के ये तथाकथित लोग ही इस कार्य में संलिप्त ही नहीं बल्कि इस आर में इनकी अच्छी कमाई भी हो रही है।
यह देशज टाइम्स का नहीं बल्कि क्षेत्र के गणमान्य लोगों का कहना है। फिलहाल पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा की ओर से शराब माफियाओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से देसी चुलाई दारू कारोबार लगातार गिरफ्तार हो रहे हैं।
बीते रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पटनिया पंचायत के भोगियो टोल मे छापामारी कर बिरौल थाना कांड संख्या 156/23 दिनांक 14 अप्रैल 2023, धारा 30ए/30सी बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के प्राथमिकी नामजद महिला शांति देवी पति बानो पासवान एवं चानू देवी पति मनोज पासवान को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने इन दोनों के घरों से देसी शराब बनाने का कई उपकरण बरामद की।


