

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। शिक्षक नियोजन 2019-2020 अंतगर्त प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई बिरौल एवं विभिन्न पंचायत नियोजन इकाई बिरौल की ओर से नव चयनित शिक्षक वर्ग 6 से 8 एवं वर्ग 1 से 5 का आवंटन उनके आधीक्षा के आधार पर नियुक्ति पत्र दिया गया।
प्रखंड प्रमुख रुखसाना परवीन, उपप्रमुख अर्पणा कुमारी, बीडीओ प्रेम सागर मिश्र, डीपीआरओ प्रेम प्रकाश, बीईओ कृष्ण कुमार ने बारी-बारी से प्रखंड के विभिन्न मध्य एवं प्राथमिक विद्यालय में नियुक्त किया है।

शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलने के एक माह के अन्दर संबंधित विद्यालयों में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। इससे पूर्व चयनित शिक्षकों को अपने स्वास्थ्य से संबंधित जांच प्रमाण पत्र के संपुष्टि के लिए बिरौल मुख्यालय स्थित बीईओ कार्यालय मे उपस्थित होने को कहा गया है।
बीईओ कृष्ण कुमार ने बताया
कि प्रखंड में 346 एवं पंचायत में 90 शिक्षक को चयनित पत्र देना है। यह प्रक्रिया देर रात तक चलने की संभावना है। वहीं व्यवस्था में काफी कमी के कारण दूर-दराज से आये नवचयनित शिक्षकों खासकर महिलाओं के परिजन आक्रोश जता रहे थे।



You must be logged in to post a comment.