मई,20,2024
spot_img

बिरौल में बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, भेदभाव से नाराज उछटी पंचायत के लोगों का अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड के उछटी पंचायत के वंचित दर्जनों बाढ़ पीड़ितों ने बुधवार को अंचल कार्यालय पर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया।

अंचल प्रशासन की कार्यशैली से थे नाराज

बाढ़ पीड़ितों ने आरोप लगा रहे थे कि सीओ इन लोगों के साथ दोहरी नीति अपनाई है। जिस वार्ड के लोग पूर्ण रूप से प्रभावित हैं उसे बाढ़ राहत से वंचित करते हुए पंचायत के सिर्फ चार वार्ड के लोगों को बाढ़ राहत राशि दिया गया है। अंचल प्रशासन ने उछटी पंचायत में चौदह से महज 5,8,11 एवं 12 वार्ड को ही बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| जाले बूथ 116...रूठे-रूठे वोटर...मनाऊं कैसे? जुटे अधिकारी

बीडीओ सह प्रभारी सीओ प्रेम सागर मिश्रा ने समझाया

पीड़ितों ने बताया कि उक्त वार्ड से गंभीर स्थिति अन्य वार्ड का भी है। बीडीओ सह प्रभारी सीओ प्रेम सागर मिश्रा ने आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों को समझाते हुए कहा कि हल्का कर्मचारी से इसका सर्वेक्षण कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| सुपौल-बेनीपुर मुख्य सड़क का विष्णुपुर मोड़...Accident का Turning Point...इस बार Scorpio... अज्ञात...क्षतिग्रस्त

हांलाकि इस प्रकार की समस्या लगभग प्रखंड के सभी 25 पंचायतों में है। जबकि बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर मे बिरौल प्रखंड को बाढ़ग्रस्त घोषित करने से संबंधित प्रस्ताव पारित किया था।

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें