

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार से पुलिस ने हत्या आरोपी एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में मृतक के पुत्री के बयान पर दो महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध बिरौल थाना में एफआईआर दर्ज है।
- Advertisement -
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया
जेल भेजे गए हत्याकांड के नामजद आरोपी रेणु देवी है।इसके विरुद्ध 24अप्रैल को मृतक व मधुबनी जिला के पंडौल निवासी अशोक खर्गा की पुत्री व सुपौल बाजार निवासी महादेव चौधरी की पत्नी मनिषा देवी ने पीएमसीएच पुलिस को दिये फर्द बयान के आलोक में बिरौल थाना एफआईआर दर्ज किया गया था।
- Advertisement -
इस मामले आवेदक मनीषा देवी ने रेणु देवी के अलावे इनके पति विश्वनाथ मंडल एवं उसके एक पुत्र व एक पुत्री को नामजद अभियुक्त बनाया है।
- Advertisement -

