back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौलवासियों को मिलेंगी जाम से मुक्ति, नई उम्मीद हैं SDO Umesh Kumar Bharti, अब नहीं लगेगा सुपौल बाजार में जाम, बड़ी पहल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल, देशज टाइम्स्। बिरौलवासियों की लंबी प्रतीक्षारत समस्या का अंत होने वाला है। अब सुपौल बाजार जाम में नहीं फंसेगा। इसकी कवायद नए एसडीओ उमेश कुमार भारती की पहल से रंग लाने वाला है।

- Advertisement -

इसके तहत भगत सिंह चौक पर हर दिन जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलने जा रही है। जब से नए एसडीओ उमेश कुमार भारती आए हैं स्थानीय लोगों के लिए एक नई उम्मीद बनकर सामने खड़े हैं। इससे स्थानीय लोग उर्जान्वित महसूस कर रहे हैं।

- Advertisement -

वैसे भी सुपौल बाजार में जाम नई बात नहीं है। कई अधिकारी आए और गए लेकिन जाम जस का तस यूं ही हर रोज स्थानीय और बाहरी लोगों का इम्तेहान ले रहा था लेकिन अब नई उम्मीद यह है कि जाम की समस्या से निजात मिलने जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Benipur JDU में घमासान! हाथापाई और नारेबाजी के बीच कीर्ति मोहन झा बने अध्यक्ष, पढ़िए... विरोधी जाएंगे कोर्ट बड़ी तैयार!

इसकी पहल एसडीओ उमेश कुमार भारती ने शुरू करते हुए सोमवार को थाना परिसर में बस संचालकों एवं बस इंचार्ज के साथ बैठक करते हुए कर दी है।

एसडीओ श्री भारती ने बस संचालकों एवं बस इंचार्ज को आगामी 29 सितंबर से डुमरी मोड़ स्थित बस पड़ाव स्थल पर से ही बसों की परिचालन शुरू करने का सख्त निर्देश दिया।

वहीं, इस दौरान कई बस इंचार्ज एससीओ से शिकायत करते हुए कहा कि जहां बस की प्रति अप, डाउन 30-30 रुपया जिला परिवहन की ओर से निर्धारित है। बस पड़ाव के ठेकेदार के तैनात कर्मियों की ओर से दो सौ रुपया लिया जा रहा है।

इस सुनते ही एसडीओ हैरत में पड़ गए और तत्काल  बस पड़ाव के संवेदक को जो जिला से निर्धारित राशि से अधिक नहीं लेने का सख्त निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: आपदा पीड़ितों के मुरझाए चेहरों पर लौटी मुस्कान, विधायक ने बांटे 12.36 लाख के चेक, जानिए किसे मिली कितनी राशि

मगर उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब भगत सिंह चौक स्थित कोई भी बस की ठहराव नहीं होगी। यदि बात नहीं माना गया तो बस संचालको और इंचार्ज पर सीधी कार्रवाई करेंगे।

एसडीओ ने कहा कि भगत सिंह चौक स्थित कोई भी बस की ठहराव होते देखे गये तो, प्रति नियुक्त मजिस्ट्रेट की ओर से उन बस को जब्त कर सीधे थाना लायी जाएगी। दंड के रूप में जुर्माना वसूली की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: JDU में घमासान, राजेश राय बने KusheshwarAsthan प्रखंड अध्यक्ष, विनीत कुमार ने कहा -यह धांधली है, पढ़िए कुशेश्वरस्थान पूर्वी की Political HOT

वहीं उन्होंने दरभंगा केसरी के एक भी कर्मी के नहीं पहुंचने पर गंभीरता से लिया। कहा कि  इन बस संचालक के विरुद्ध विभाग को लिखा जाएगा।

मौके पर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा, एमओ नेहा कुमारी,दिलीप साह, बस संचालक हरि सहनी, इंचार्ज भूजल सिंह,मो. अफरोज समेत अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ayesha Khan के साथ हुआ बड़ा फ्रॉड! फेक WhatsApp अकाउंट को लेकर मचा बवाल

Ayesha Khan News: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ 'धुरंधर' में अपनी अदाओं...

स्कोडा कायलाक: 50,000 यूनिट्स का उत्पादन पार, बनी सुपरहिट एसयूवी

स्कोडा कायलाक: 50,000 यूनिट्स का उत्पादन पार, बनी सुपरहिट एसयूवीSkoda Kylaq: क्यों बढ़ रही...

YAAP Digital IPO: तकनीक और डेटा का संगम, निवेश का नया अवसर

IPO: याप डिजिटल का बहुप्रतीक्षित आईपीओ अगले सप्ताह निवेशकों के लिए खुलने जा रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें