पटना, दरभंगा | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने बड़ा दांव चलते हुए लोकप्रिय लोकगायिका मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को टिकट दिया है।
अलीनगर से मैथिली ठाकुर, बक्सर से आनंद मिश्रा को मौका
भाजपा की दूसरी सूची में कुल 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
अलीनगर (दरभंगा) से मैथिली ठाकुर को टिकट दिया गया है।
वहीं बक्सर सीट से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है।
मैथिली ठाकुर को कुछ समय पहले ही भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार का ‘स्टेट आइकॉन’ नियुक्त किया था। मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़ीं मैथिली अब अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत गृह जिला दरभंगा से कर रही हैं।
‘बिहार के विकास से प्रेरित होकर लौटी मैथिली ठाकुर’
भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर लिखा —
“प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर, जिनका परिवार 1995 में लालू यादव के कार्यकाल में बिहार छोड़ गया था, अब राज्य के तेज विकास से प्रेरित होकर लौटना चाहती हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और उन्होंने मिलकर मैथिली ठाकुर से बिहार के विकास में योगदान देने का आग्रह किया।
भाजपा की दूसरी सूची — 12 उम्मीदवारों के नाम
अलीनगर — मैथिली ठाकुर
हायाघाट — रामचंद्र प्रसाद
मुजफ्फरपुर — रंजन कुमार
गोपालगंज — सुभाष सिंह
बनियापुर — केदार सिंह
छपरा — छोटी कुमारी
सोनपुर — विनय कुमार सिंह
रोसड़ा — वीरेंद्र कुमार
बाढ़ — सियाराम सिंह
अगिआंव — महेश पासवान
शाहपुर — राकेश ओझा
बक्सर — आनंद मिश्रा
राजग में जारी है उम्मीदवारों की सूची की दौड़
मंगलवार को भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की थी।
बुधवार दोपहर जदयू की सूची सामने आई।
शाम होते-होते भाजपा ने फिर 12 और नामों की घोषणा कर दी।
भाजपा का यह कदम अब साफ संकेत देता है कि पार्टी इस चुनाव में लोकप्रिय चेहरों और सख्त प्रशासनिक छवि वाले उम्मीदवारों पर भरोसा कर रही है।