back to top
11 नवम्बर, 2024
spot_img

BJP का सबसे बड़ा चुनावी दांव Maithili Thakur, Darbhanga के अलीनगर से बनीं उम्मीदवार, Buxar से पूर्व IPS आनंद मिश्रा को टिकट, पढ़िए

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना, दरभंगा | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने बड़ा दांव चलते हुए लोकप्रिय लोकगायिका मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को टिकट दिया है।

अलीनगर से मैथिली ठाकुर, बक्सर से आनंद मिश्रा को मौका

भाजपा की दूसरी सूची में कुल 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

  • अलीनगर (दरभंगा) से मैथिली ठाकुर को टिकट दिया गया है।

  • वहीं बक्सर सीट से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में JDU ने लिया सख्त एक्शन, दल विरोधी गतिविधियों के आरोप में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय निष्कासित

मैथिली ठाकुर को कुछ समय पहले ही भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार का ‘स्टेट आइकॉन’ नियुक्त किया था। मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़ीं मैथिली अब अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत गृह जिला दरभंगा से कर रही हैं।

‘बिहार के विकास से प्रेरित होकर लौटी मैथिली ठाकुर’

भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर लिखा —

“प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर, जिनका परिवार 1995 में लालू यादव के कार्यकाल में बिहार छोड़ गया था, अब राज्य के तेज विकास से प्रेरित होकर लौटना चाहती हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और उन्होंने मिलकर मैथिली ठाकुर से बिहार के विकास में योगदान देने का आग्रह किया।

भाजपा की दूसरी सूची — 12 उम्मीदवारों के नाम

  1. अलीनगर — मैथिली ठाकुर

  2. हायाघाट — रामचंद्र प्रसाद

  3. मुजफ्फरपुर — रंजन कुमार

  4. गोपालगंज — सुभाष सिंह

  5. बनियापुर — केदार सिंह

  6. छपरा — छोटी कुमारी

  7. सोनपुर — विनय कुमार सिंह

  8. रोसड़ा — वीरेंद्र कुमार

  9. बाढ़ — सियाराम सिंह

  10. अगिआंव — महेश पासवान

  11. शाहपुर — राकेश ओझा

  12. बक्सर — आनंद मिश्रा

यह भी पढ़ें:  Major Road Accident in Darbhanga — शोभन-एकमी बायपास पर वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय मुकेश को रौंदा, DMCH में मौत

राजग में जारी है उम्मीदवारों की सूची की दौड़

  • मंगलवार को भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की थी।

  • बुधवार दोपहर जदयू की सूची सामने आई।

  • शाम होते-होते भाजपा ने फिर 12 और नामों की घोषणा कर दी।

भाजपा का यह कदम अब साफ संकेत देता है कि पार्टी इस चुनाव में लोकप्रिय चेहरों और सख्त प्रशासनिक छवि वाले उम्मीदवारों पर भरोसा कर रही है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga — सैदनगर में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया बाइक चोर, लहेरियासराय पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार

दरभंगा | लहेरियासराय थाना पुलिस ने रविवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक...

Major Road Accident in Darbhanga — शोभन-एकमी बायपास पर वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय मुकेश को रौंदा, DMCH में मौत

हनुमाननगर | शोभन–एकमी बायपास सड़क पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

Darbhanga में JDU ने लिया सख्त एक्शन, दल विरोधी गतिविधियों के आरोप में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय निष्कासित

कुशेश्वरस्थान पूर्वी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बाद...

Darbhanga — राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार ने दिखाई हरी झंडी, Begusarai के लिए हुए रवाना

दरभंगा | राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दरभंगा प्रमंडल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें