

केवटी, देशज टाइम्स। स्थानीय थाना के चौकीदारों ने ड्यूटी के दौरान अपनी मांगों के समर्थन में बांह पर काला बिल्ला काम किया।
- Advertisement -
चौकीदार एवं दफादार संघ के अध्यक्ष रोहित दास एवं सचिव सुभाष कुमार यादव ने बताया कि पूर्व से लटका हुआ। आश्रित एवं स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति बहाली के समर्थन में एवं बहाली पर लगाई गई रोक के विरोध में बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के आह्वान पर बांह पर काला-बिल्ला लगाकर काम किया गया है।
- Advertisement -
काला बिल्ला लगाकर काम करने वाले चौकीदारों में ललन पासवान, राहुल राजा, ओम प्रकाश, रोहित यादव, डोमू पासवान, धर्मेन्द्र पासवान, पवन यादव, संजय पासवान, प्रमोद पासवान, नरसिंग पासवान, राजेश पासवान, मो. इशाक, कामेश्वर पासवान, बलराम ठाकुर , रविन्द्र पासवान आदि शामिल है।
- Advertisement -



