Deshaj Times

मानसून की पहली बारिश में दरभंगा के जाले में खुली बिजली विभाग की पोल…झुलस कर मर गईं भैंस…धू-धू कर बीच सड़क पर धधकता रहा पोल

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड में बिजली विभाग की लचर व्यवस्था की पोल बरसात शुरू होते ही खुल गई है।

मंगलवार को जाले बाजार स्थित चौधरी बाबा के मजार के निकट पोल के कनेक्शन बाक्स में अचानक धू-धू कर आग निकलने लगी। दोनों ओर से आने-जाने का रास्ता बंद हो गया।

बाजार में अफरा-तफरी मच गई। अफरातफरी के बाद बिजली विभाग को खबर की गई। तब बिजली की लाइन पावर सब स्टेशन से बंद किया गया। वहीं, जाले विराट टोला के ब्रह्म स्थान के निकट छठ्ठू महतो के पुत्र लालबाबू महतो की भैंस विद्युत पोल से लगे तार से जा चिपकी। करंट लगने से उसकी मौत मौके पर ही हो गई। भैंस को पशु चिकित्सालय जाले भेजा गया, जहां पशु चिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार झा ने भैंस का पोस्टमार्टम किया।

Exit mobile version