spot_img

दरभंगा में 5 साल के Love Affair का खूनी अंत, Madhubani का प्रेमी क्यों बना कातिल, SDPO Manish Chandra Choudhary का बड़ा खुलासा

बिरौल अनुमंडल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आमना मर्डर केस का खुलासा कर दिया गया है। बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी की अगुवाई और कुशल नेतृत्व में अजित कुमार थानाध्यक्ष, घनश्यामपुर, राहुल कुमार थानाध्यक्ष, जमालपुर और अमित रंजन पुलिस अधिकारी, जमालपुर की कड़ी मेहनत आज रंग लाई। प्रेम, प्यार और मर्डर की यह दास्तांन का अंत करते हुए मधुबनी का हत्यारा प्रेमी पकड़ा गया। कई खुलासे हुए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। DeshajTimes.Com | दरभंगा में महिला की हत्या का मधुबनी कनेक्शन का खुलासा हो गया है। आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी के साथ यह राज भी बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी (SDPO Manish Chandra Choudhary) ने खोल दिया है कि कैसे प्रेम प्रसंग में हत्या के बाद कमला बांध के पास खेत में महिला की लाश मिली थी।

- Advertisement -

SDPO Manish Chandra Choudhary ने बताया

जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी (SDPO Manish Chandra Choudhary) ने बताया, मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

कैसे हुआ मामला उजागर?

| DeshajTimes.Com | 28 फरवरी 2025 की सुबह करीब 6:30 बजे जमालपुर ओपी क्षेत्र के महल चौकीदार फूलो पासवान ने पुलिस को सूचना दी कि कमला बांध से पश्चिम गेहूं के खेत में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, तो पाया कि महिला के गले और पेट पर गहरे घाव थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News वाह! अलीनगर के बच्चों ने कर दिया कमाल, स्वच्छता पर ऐसी कलाकारी कि अधिकारी भी बोले- 'शानदार!'

घनश्यामपुर की महिला आमना का प्रेमी निकला कातिल

| DeshajTimes.Com | इसके बाद महिला की पहचान के लिए स्थानीय मुखिया और मीडिया के माध्यम से जानकारी प्रसारित की गई। ग्राम सिमरी पंचायत के मुखिया ने पुष्टि की कि महिला की पहचान आमना खातुन (पति – मो. राशीद, निवासी – सिमरी, थाना – घनश्यामपुर, जिला – दरभंगा) के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी

| DeshajTimes.Com | तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर मधुबनी जिले के परवलपुर निवासी मो. मुस्तकीम नदाफ (24 वर्ष, पिता – मौला बक्स) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली।

एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया, 5 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

| DeshajTimes.Com | एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका और मृतका आमना खातुन का प्रेम प्रसंग पिछले 5 वर्षों से चल रहा था। इस दौरान आरोपी ने महिला को करीब 2 लाख रुपये भी दिए थे। लेकिन जब उसने शादी की बात की, तो महिला हर बार टाल-मटोल करने लगी और आरोपी को मानसिक प्रताड़ना देती थी।

हत्या की रात क्या हुआ?

27 फरवरी 2025 को आमना खातुन अपने 2 साल के बेटे को इलाज के लिए परवलपुर लेकर गई और वहां से मो. मुस्तकीम को फोन कर बुलाया। फिर तीनों कमला बलान बांध की ओर चले गए।

  • दोनों खेत में पहुंचे, जहां उनके बीच विवाद हुआ।
  • गुस्से में आकर मो. मुस्तकीम ने चाकू से आमना खातुन के पेट पर वार किया और गला काटकर हत्या कर दी।
  • हत्या के बाद आरोपी ने बच्चे को रसियारी चौक (घनश्यामपुर थाना क्षेत्र) में छोड़ दिया और फरार हो गया।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News कमतौल में पुलिस का डबल एक्शन! 41 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर धराया, हंगामा कर रहा शराबी भी गिरफ्तार

मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया

| DeshajTimes.Com | आरोपी मो. मुस्तकीम नदाफ के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर जमालपुर थाना कांड संख्या-13/25, दिनांक 01.03.2025 को धारा 103(2)/238/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

छापेमारी टीम एवं बरामद सामान

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी:

  1. मनीष चंद्र चौधरी – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल
  2. अजित कुमार – थानाध्यक्ष, घनश्यामपुर
  3. राहुल कुमार – थानाध्यक्ष, जमालपुर
  4. अमित रंजन – पुलिस अधिकारी, जमालपुर

बरामद सामान:

  • हत्या में प्रयुक्त चाकू
  • आरोपी के खून से सने कपड़े
  • सिल्वर-लाल रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर – वाई 5205)

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey