spot_img

नगर पंचायत Singhwara के विकास के लिए करोड़ों का Blueprint, इन पर रहेगा खास Focus!

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा | नगर पंचायत सिंहवाड़ा में शनिवार को मुख्य पार्षद प्रेम कुमार भगत की अध्यक्षता में बजट बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उप   मुख्य पार्षद दीपू सिंह उर्फ छोटू सिंह, सभी पार्षदगण और कार्यपालक पदाधिकारी अक्षय कुमार उपस्थित रहे।

- Advertisement -

नगर विकास के लिए महत्वपूर्ण फैसले

- Advertisement -

नगर पंचायत के समुचित संचालन और विकास कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। इसके तहत सड़क रखरखाव, सार्वजनिक सुरक्षा, परिवहन नेटवर्क, जलापूर्ति, तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु 115 करोड़ रुपये के बजट का अनुमान लगाया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बच्चों की सुरक्षा पर श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल की अहम पहल : बिरौल में मिला 'सुरक्षित बचपन' का मंत्र, हर बच्चे के लिए जानना जरूरी

बजट आवंटन और अनुदान स्रोत

विकास कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार से मिलने वाले राजस्व अनुदान तथा विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग किया जाएगा।

प्रमुख योजनाएं और अनुदान:

  • नाली-गली एवं पेयजल व्यवस्था: 15वीं वित्त आयोग और मुख्यमंत्री योजना के तहत

  • जल जीवन हरियाली योजना: पर्यावरण संरक्षण और जल प्रबंधन

  • अमृत 2.0 एवं एसबीएम योजना: नागरिक सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार

  • आश्रय स्थल एवं शवदाह गृह: सामाजिक सुविधाओं के विस्तार हेतु

  • ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन: नगर पालिका द्वारा ठोस कचरा निपटान संयंत्र और मशीनरी स्थापित करने की योजना

  • स्ट्रोम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम: जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Chess इस दरभंगा के खिलाड़ी ने बदल दी बिहार के शतरंज की तस्वीर! गोल्ड मेडल जीत बना एशियन चैंपियन | पढ़िए - जय - जयेश

नगर पंचायत की योजनाओं पर सहमति

बैठक में सभी पार्षदों ने नगर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत उपलब्ध बजट और अनुदानों के कुशल उपयोग पर सहमति जताई। इसके तहत 103 करोड़ 93 लाख 65 हजार 900 रुपये के बजट का अनुमान तैयार किया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Good News : जाले PHC बना 30 बेड का CHC, अब नहीं भटकेंगे मरीज! मिलेंगे डॉक्टरों -स्टाफ के 47 स्वास्थ्य सुविधाओं के नए आयाम

सभी पार्षदों की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्षद गुड़िया देवी, सुप्रिया देवी, मालती देवी, मीना देवी, पूनम देवी, सदानंद कुमार, हजारी कुमार, देवनाथ चौपाल, पूजा कुमारी, मोनाजरी हुसैन, अवधेश मिश्रा, संदीप और चंद्रशेखर प्रसाद मौजूद रहे।

नगर पंचायत सिंहवाड़ा के इस बजट से क्षेत्र में सड़क, जलापूर्ति, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News बिहार में बाढ़ का स्थाई समाधान? JDU ने फरक्का जलसंधि पर छेड़ी बहस, संजय झा ने गिनाए गंभीर नुकसान

Bihar Floods: बिहार में हर साल आने वाली बाढ़ से स्थायी राहत दिलाने के लिए जदयू ने फरक्का जलसंधि पर केंद्र सरकार को घेरा है। संजय झा ने कहा, 'बिहार के हितों की अनदेखी बर्दाश्त#BiharFloods,#FarakkaTreaty,#JDUBihar

Darbhanga News दरभंगा में DM Kaushal का कड़ा फैसला: इस महिला पर्यवेक्षिका को तुरंत हटाया| जानिए क्या है पूरा मामला- अनुबंध समाप्त

Darbhanga News: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुशेश्वरस्थान पूर्वी की महिला पर्यवेक्षिका राम शोभा कुमारी का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया ह#DarbhangaNews,#BiharAdministration,#DMAction

Bihar Weather बिहार में नहीं होगी मुरासु तूफान से बारिश! IMD ने दी 4 नवंबर के मौसम की पूरी जानकारी

Bihar Weather: चक्रवाती तूफान मुरासु को लेकर बिहार के लोगों की चिंताएं दूर हो गई हैं। IMD ने स्पष्ट किया है कि 4 नवंबर को राज्य में बारिश के कोई आसार नहीं, बल्कि मौसम शुष्क रह#BiharWeather,#CycloneMurasu,#IMDUpdate

Darbhanga Big News दरभंगा में DM Kaushal का पारा हाई: सरकारी बाबू चाभी लेकर गायब, सीधे सस्पेंड! जानें क्या हुआ?

Darbhanga News: दरभंगा में जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौड़ाबौराम प्रखंड के प्रभारी नाजिर जटा शंकर झा को निलंबित कर दिया है। उन पर सरकारी काम ठप करने और#DarbhangaNews,#BiharGovernmentAction,#OfficialSuspended