“सीमा सुरक्षा सिर्फ जवानों की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी” – दरभंगा से उठी राष्ट्रभक्ति की पुकार!राज्यपाल बोले – 48°C की गर्मी, -40°C की सर्दी में जवान जगे रहते हैं, अब देश को जगना होगा!”हमारी संस्कृति भी सीमा जैसी है, इसकी रक्षा भी ज़रूरी है” – राज्यपाल की भावुक अपील।@ दरभंगा, देशज टाइम्स।
दरभंगा में हुआ ऐतिहासिक आयोजन
दरभंगा में हुआ ऐतिहासिक आयोजन, रिटायर्ड सैनिकों को राज्यपाल ने किया सम्मानित।सीमा पर तैनात जवानों के लिए दरभंगा से उठी आवाज – ‘अब देश सोएगा नहीं’ सीमा की रक्षा और संस्कृति की रक्षा – दरभंगा से मिला दोहरा संदेश राज्यपालों की जुबानी@ दरभंगा, देशज टाइम्स।
सीमा सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी: दरभंगा में राज्यपालों की मौजूदगी में सेमिनार का आयोजन
दरभंगा, देशज टाइम्स – प्रेक्षागृह दरभंगा में “सीमा सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने भाग लिया।
पाग-चादर से किया गया स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत बिहार की पारंपरिक पाग और चादर से माननीय राज्यपालों के स्वागत से हुई। पूरे आयोजन का समन्वयन बाबुल कुमार झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विधान पार्षद श्री अर्जुन सहनी ने किया।
हर नागरिक की भूमिका जरूरी: राज्यपाल रमेन डेका
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा:
सीमा की सुरक्षा केवल बलों की नहीं, नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। सेना, वायुसेना, नौसेना, सीमा सुरक्षा बल, और राज्य पुलिस जैसे बल कठिन मौसमों में रात-दिन हमारी रक्षा करते हैं। हमें सांस्कृतिक सुरक्षा पर भी ध्यान देना होगा, क्योंकि भारत की संस्कृति भी हमारी राष्ट्रीय विरासत है।
आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, सीमा सुरक्षा बल…
मौके पर बिहार के राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल को बिहार आने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, सीमा सुरक्षा बल, राज्य के पुलिस बल जिम्मेदारी अदा करते हैं। रात जागकर, माइनस 40 डिग्री से लेकर प्लस 48 डिग्री सख्त गर्मी में पूरी निष्ठा के साथ खड़े रहते हैं ताकि हमारी सीमा सुरक्षित रहे।
हर नागरिक के अंदर उत्तरदायित्व के प्रति चेतना होनी चाहिए
उन्होंने कहा कि बात केवल सीमाओं को सुरक्षित रखने की जरूरत नहीं है। भारत एक प्राचीन संस्कृति है,उस संस्कृति पर आधारित हमारी जीवन शैली,उसकी भी रक्षा उतना ही महत्वपूर्ण है जितनी सीमाओं की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा करना हर नागरिक को जरूरत है, हर नागरिक के अंदर उत्तरदायित्व के प्रति चेतना होनी चाहिए।
राष्ट्र की सुरक्षा में चेतना जरूरी: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा:
राष्ट्र की सुरक्षा में हर नागरिक की भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल को बिहार आगमन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ जीवनशैली और मूल्यों की भी रक्षा जरूरी है।
पूर्व सैनिकों को दिया गया सम्मान
कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल की ओर से रिटायर्ड सैनिकों को पाग और चादर देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश के लिए उनके अमूल्य योगदान की सराहना के रूप में दिया गया।
आयुक्त, डीएम,एसएसपी…इनकी रही गरिमामयी मौजूदगी
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी, आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा कौशल किशोर, जिलाधिकारी कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, अनिल कुमार अपर समाहर्ता, सत्येंद्र प्रसाद उपनिदेशक पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल की ओर से काफी संख्या में रिटायर्ड सैनिकों को को पाग,चादर से सम्मानित किया गया।
नागरिकों की भागीदारी अनिवार्य
इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश गया कि राष्ट्र की सीमाओं और संस्कृति की रक्षा में नागरिकों की भागीदारी अनिवार्य है। केवल सुरक्षाबलों पर निर्भर रहकर नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी से ही राष्ट्र को सुरक्षित और समृद्ध बनाया जा सकता है।