spot_img

Darbhanga News: दरभंगा में Brahmin Sabha ब्राह्मणों ने भरी हुंकार, परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन और संगठन विस्तार का लिया संकल्प

spot_img
- Advertisement -

Brahmin Sabha: दरभंगा में ब्राह्मणों ने भरी हुंकार, परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन और संगठन विस्तार का लिया संकल्प

Brahmin Sabha: दरभंगा। जैसे-जैसे चुनावी पारा चढ़ रहा है, वैसे-वैसे सामाजिक संगठन भी अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में रविवार को घनश्यामपुर प्रखंड के वैसार स्थित महादेव मंदिर परिसर में ब्राह्मण संवाद सभा का आयोजन किया गया, जहां संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति पर मंथन हुआ।

- Advertisement -

Brahmin Sabha की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर

दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता कौशल राय ने की। इस दौरान आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में शामिल विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में जयंती को सफल बनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर इसकी जड़ों को मजबूत करने के लिए व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

- Advertisement -

बैठक में घनश्यामपुर प्रखंड संयोजक प्रेमनाथ झा (कोर्थु), सह संयोजक मदन मोहन, संगठन प्रभारी पवन कुमार झा, गनौन के सदस्यता प्रभारी अनिल मिश्रा, जयदेवपट्टी-कुंभेश्वर स्थान के संयोजक अनंत कुंवर (हरौली) समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली 4 साल के मासूम की जान, Kusheshwar Asthan में खेलते-खेलते मौत की नींद सोया बच्चा

गांव-गांव तक पहुंचेगा संगठन, सदस्यता अभियान होगा तेज

बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण महासभा को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा और इसके लिए सदस्यता अभियान को और तेज किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अरुण कुमार झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन समाज के उत्थान और एकता के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने सभी से इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की ताकि आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

“स्वर्ण समाज के हित में नहीं सरकारी नीतियां”

प्रदेश महासचिव बलराम कुंवर ने अपने संबोधन में सरकार की नीतियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा नीतियां स्वर्ण समाज के हितों के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन के माध्यम से जरूरतमंदों को विवाह, उपनयन संस्कार, मुंडन, श्राद्ध कर्म से लेकर इलाज और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। यह बैठक सामाजिक एकता और सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के शंकर झा, गौरा बौराम प्रखंड संयोजक बैजू झा, गोपाल कुमार, श्याम झा, कन्हैया झा, उमेश झा, मुरारी मिश्रा और त्रिपुरारी झा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Suryakumar Yadav को क्यों किया गया बाहर? MI vs KKR मुकाबले में सनसनीखेज फैसला!

Suryakumar Yadav: आईपीएल 2024 में हर मुकाबले का अपना ड्रामा है और जब बात...

IPL 2026: राजस्थान बनाम चेन्नई: कौन मारेगा गुवाहाटी में बाजी?

IPL 2026: आईपीएल का जोश सिर चढ़कर बोल रहा है! क्रिकेट प्रेमियों के लिए...

BSNL का यह Prepaid Plan: ₹1,551 में सालभर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 730GB डेटा!

Prepaid Plan: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा जहां एक ओर निजी कंपनियों को नए...

IPL 2026: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के लिए तीन नए खिलाड़ियों ने किया धमाकेदार आगाज!

क्रिकेट फैंस का जोश सातवें आसमान पर है! जब बात इंडियन प्रीमियर लीग की...