back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में नाबालिग साली का अपहरण करने वाला जीजा गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -
बिरौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 मार्च को अपनी नाबालिग साली का अपहरण करने वाले जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, अपहृता को बिरौल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से बरामद कर दोनों को न्यायालय में उपस्थित कराया।

न्यायालय से आदेश प्राप्त करने के बाद पुलिस दोनों को बिरौल थाना ले आयी।अनुसंधानकर्ता एस आई जय गोविंद प्रसाद ने बताया कि लड़की के अपहरण होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मोबाइल लोकेशन एवं गुप्तचर की ओर से दी गई सूचना के आधार पर दिल्ली स्थित नजरगढ़ थाना पुलिस के सहयोग से सबसे पहले अपहृता की बरामदगी कर दिल्ली के हरीनगर स्थित नारी निकेतन मे सुरक्षित रख दिया गया।
इसके बाद दिल्ली के नजरगढ़ थाना पुलिस के सहयोग से आजादपुर स्थित एक मकान छापामारी कर साली का अपहरणकर्ता व बहेड़ा थाना के बोतल्लाहा निवासी बोतल यादव का पुत्र लालू यादव को गिरफ्तार कर पुलिस बिरौल ले आयी। इस मामले को लेकर अपहृता के पिता ने अपने दामाद के विरुद्ध बिरौल थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के निर्देश पर अपहृता के बरामद करने व अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी के लिए बिरौल से दिल्ली रवाना हुई पुलिस टीम में एस आई जयगोविंद प्रसाद के साथ आरक्षी पुजा कुमारी और रंधीर कुमार यादव मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Teacher Transfer: दरभंगा के मॉडल स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगा सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया शुरू
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार प्रदर्शन, रिलीज से पहले ही तोड़े सारे रिकॉर्ड!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही 'धुरंधर 2' ने बॉक्स...

हर सफर का साथी: नया TVS Jupiter 110 – फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी!

TVS Jupiter 110: भारतीय स्कूटर बाजार में किफायती और दमदार प्रदर्शन वाले स्कूटरों की...

Bhagalpur News: जमीन के टुकड़े पर मचा खूनी संग्राम, लाठी-डंडों से दो को किया अधमरा, मायागंज में भर्ती

Bhagalpur News: रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करती जमीन की भूख ऐसी बढ़ी कि...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें