spot_img

Darbhanga के जाले में BSNL नेटवर्क अच्छा नहीं है जी…

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स। एक सप्ताह से बीएसएनल का नेटवर्क ठप है। उपभोक्ता परेशान हैं। बताया जाता है कि बीएसएनल दूरसंचार केंद्र के मोबाइल टावर बीते एक सप्ताह से ठप है। इससे उपभोक्ता हलकान परेशान हैं। सरकारी उपक्रम भारत संचार निगम लिमिटेड की संचार व्यवस्था बे पटरी बनकर रह गई है। बेसिक टेलीफोन की व्यवस्था तो (BSNL network is not good in area) समाप्त ही है।

- Advertisement -

ऐसे में, बचे कुछ बीएसएनल मोबाइल धारक बीएसएनएल कर्मियो के लापरवाही के कारण इसके नेटवर्क सिस्टम से अजीज आ चुके हैं। उपभोक्ताओ  का पुराना फोन नंबर रहने एवम इसके सुधार की संभावना को देखते हुए अपना मोबाइल नंबर पोर्ट कराने में असमंजस की स्थिति में है।

- Advertisement -

बताते चले की जाले दूरभाष केंद्र के दूरसंचार टावर से नेटवर्क लगातार गायब रहना इसके दैनंदनी में कुमार है, वैसे भी बीएसएनएल के नेटवर्क की कोई गारंटी नहीं है कब नेटवर्क आए और कब चला जाए कहां नहीं जा सकता आज भी नेटवर्क 2जी ही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police News: सिमरी-शोभन चौक के बीच NH-27 पर रौंदे गए RAF के जवान! अतिक्रमण हटाने के दौरान मुजफ्फरपुर की बस ने कुचला, दर्दनाक हादसे में 5 घायल, एक बेहोश, मची अफरातफरी

भले ही आप 4जी  का मोबाइल में पावर डाल लो लेकिन 2जी से अधिक नेटवर्क नहीं है, नेटवर्क भी मात्र एक सौ से दो सौ मीटर के बाद कही कही नेटवर्क मिलता वह भी बड़ा मुश्किल से। इस दूरसंचार केंद्र में स्टाफ कहां रहता है या कौन इसको संचालित करता है,यह दूरसंचार केंद्र में पता नहीं चला।

लगातार इसके मुख्य दरवाजा पर ताला बंद मिलता है। दूरसंचार केंद्र के मकान मालिक राजीव रौशन ने बताया कि उन्हें भी वर्षो से मकान का किराया का भुगतान नहीं किया गया, कौन यहां का संचालन करता है उन्हें नहीं पता।

बिजली आधारित यह दूरभाष केंद्र है, बैट्री या सोलर सिस्टम नही रहने से बिजली काटी तो आपका फोन का नेटवर्क काटा, यही कहानी है, जाले बीएसएनल का इस आलोक में उपभोक्ता आशुतोष कुमार ने बताया कि वह बीएसएनएल के जिला प्रबंधक से कई शिकायत किया है।

उन्होंने शिकायत दूर करने का आश्वासन भी दिया लेकिन इस दूरभाष केंद्र के सुधार के प्रति अब तक किसी तरह का कोई कदम नहीं उठाया है। यही स्थिति रही तो सरकारी उपक्रम भारत संचार निगम लिमिटेड को लोग दूर से ही सलाम करते बगल से निकल निजी कम्पनी का फोन से पोर्ट करा ले तो अतिसियोक्ति नहीं होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों की बंपर भर्ती! जल्दी से जान लीजिए पूरी डिटेल

बिहार के डॉ. अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में 1048 शिक्षक व 365 गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती होगी। BPSC को अधियाचना भेजी गई है। नए विद्यालय और छात्रावास बनाकर छात्रो#BiharTeacherNews,#AmbedkarSchools,#BiharEducation

Bihar Road News: खुशखबरी! जानिए क्या है बिहार का @मिशन 5 आवर्स, सरकार का बड़ा फैसला

बिहार में 'मिशन 5 आवर्स' योजना से अब राज्य के किसी भी जिले से पटना तक का सफर मात्र पांच घंटे में पूरा होगा। पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने इस महत्वाकांक्षी योजना क#BiharRoads,#Mission5Hours,#BiharNews

Patna Fire Safety News: अस्पताल, होटल सावधान! सरकार का बड़ा फैसला, एक हफ्ते के अंदर पूरा करना होगा यह ‘ होमवर्क ’ नहीं तो…...

अग्निशमन विभाग ने बिहार के निजी अस्पतालों और होटलों के लिए कड़ा सुरक्षा निर्देश जारी किया है। एक सप्ताह में रिपोर्ट न देने पर उन्हें सील किया जाएगा। मुजफ्फरपुर#PatnaFireSafety,#BiharHospitals,#FireAudit

Bihar PM Surya Ghar News: बिहार ने पीएम सूर्य घर योजना में मारी बाजी, जानें क्यों मिला यह अवॉर्ड!

बिहार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला है। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य को यह प्रतिष्ठित पुर#BiharNews,#PMSuryaGhar,#SolarEnergy