back to top
17 मार्च, 2024
spot_img

दरभंगा के बिरौल में अवैध कब्जा पर चला बुलडोजर, अभी और दिखेगी Bulldozer की कड़क

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। वर्षों से सड़कों पर अवैध कब्जा जमाने वाले अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध प्रशासन ने सख्ती से पेश आया।

सीओ विमल कुमार कर्ण के नेतृत्व में
शनिवार को पुलिस बल ने जेसीबी से सुपौल बस स्टैंड स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक चौक से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान प्रशासन ने सरकारी सड़कों एवं भूमि पर लोगों की ओर से किए गए अवैध कब्जा को बल पूर्वक हटाया। सीओ विमल कुमार कर्ण ने बताया कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों को कई बार निर्देश दिया गया था।

बावजूद, ये लोग अपनी मनमानी पर अड़े हुए थे। इसके कारण वरीय अधिकारी के आदेश पर बल पूर्वक अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मौके पर राजस्व अधिकारी शमन प्रकाश, प्रभारी सीआई आषुतोष कुमार, पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार सहित दंगा नियंत्रण पुलिस बल मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar के इंजीनियरों की होगी Fitness Test, सरकार Dateline, जमा कीजिए Health Report, वर्ना...
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें