back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा मुख्य मार्ग पर चला बुलडोजर का चाबुक, हटे अवैध निर्माण

spot_img
- Advertisement - Advertisement
कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में निर्माणाधीन कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा मुख्य मार्ग में बिहार सरकार की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के लिए मंगलवार को अंचल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुल्डोजर चलाया।
इस दौरान डेढ़ दर्जन अवैध निर्माण को बुल्डोजर चला कर ध्वस्त कर जमीन को खाली कराने में सफलता हासिल किया। पढ़िए Prashant Kumar की DeshajTimes.com के लिए यह रिपोर्ट

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गुरुकुल क्लासेज में 10वीं छात्राओं का शानदार फेयरवेल... टॉपर्स को मान-सम्मान, पढ़िए गुरुकुल क्लासेज का ज्ञान...पाग, चादर प्रतीक चिन्ह, शील्ड, मेडल और चॉकलेट... यही तो है सफलता- बेहतर परिणाम की गारंटी

जानकारी के अनुसार पूर्वी प्रखंड के कोला गांव में बिहार सरकार के गैर मजरुआ जमीन को ग्रामीणों ने अवैध रूप से कब्जा कर घर बना लिया था। इसके कारण निर्माणाधीन कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा सड़क के निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

सड़क निर्माण कम्पनी ने लोगों को अतिक्रमण खाली करने के लिए कहा। लेकिन ग्रामीण जमीन खाली नहीं कर रहा था। इसके विरोध में ठेकेदार ने जिला प्रशासन के न्यायालय में वाद दायर कर अतिक्रमित भूमि को खाली करवाने की गुहार लगाई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Elevated Road का रास्ता साफ! लोहिया चौक से एकमी तक गरजा बुलडोजर, जाम से मिलेगी मुक्ति?

इस पर जिला प्रशासन ने अंचल अधिकारी को अतिक्रमित भूमि को खाली कराने का निर्देश दिया। इसके आलोक में सीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उक्त गांव के अतिक्रमित भूमि पर बुल्डोजर चला कर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : दुल्हन की तरह Mahashivratri पर सजी बाबा कुशेश्वर की नगरी, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, जानें दर्शन का नया रूट मैप
शुरू में प्रशासन की इस कार्रवाई का लोगों ने विरोध जताया। लेकिन प्रशासन की सख्ती के सामने किसी को कुछ नहीं चला और लोग अपने अवैध निर्माण को बुल्डोजर से ध्वस्त होते देखते रहा।
सीओ श्री कुमार ने लोगों को दुबारा अवैध निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी। मौके पर भारी संख्या में महिला एवं पुरूष पुलिस बल तैनात था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

2026 में आ रही हैं धमाकेदार Mahindra SUV, थार से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियां तक!

Mahindra SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी दमदार पहचान रखने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा...

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान महामुकाबले पर बारिश का खतरा!

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा महामुकाबला, भारत और पाकिस्तान...

Esha Deol News: एयरपोर्ट पर कूल लुक में जलवा बिखेरती दिखीं Esha Deol, आथिया भी परिवार संग हुईं स्पॉट!

Esha Deol News: बॉलीवुड में कब कौन सा सितारा कहां स्पॉट हो जाए, कहना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें