Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| आपसी विवाद में चली गोली, महिला जख्मी, नहीं पड़ा है अभी थाने में आवेदन। जहां, कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के गैईजोरी गांव में गुरुवार को आपसी विवाद में गोलीबारी की हुई है। इसमें एक महिला गांव के चंदेश्वरी यादव की पत्नी चालीस साल की मनीता देवी को गोली लगी है। फिलहाल, मनीता देवी गंभीर रूप से जख्मीं हैं।
महिला को परिजनों ने इलाज के लिए पड़ोसी जिला सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि, इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह से पूछने पर उन्होंने बताया कि ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है।
जानकारी के अनुसार, मामला बकरी विवाद से जुड़ा है। वारदात की शुरूआत 17 जुलाई को तब हुई जब बकरी चराने को लेकर दो परिवारों के बच्चे आपस में उलझ गए। इसको लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। बाद में इस विवाद और झगड़े में बड़े लोगों की दखलअंदाजी से मामला बिगड़ गया। दोनों परिवार के बड़े बुजुर्ग भी झगड़े में शामिल हो गए। लेकिन, उस समय कुछ लोगों के बीच बचाव से मामला शांत हो गया।
मगर, आज गुरुवार की दोपहर बाद मामला फिर हिंसक रूप ले लिया। गोली चल गई। इसमें उक्त गांव के चंदेश्वरी यादव की पत्नी मनीता देवी के पेट के नीचे गोली लग गई। तत्काल वह गंभीर रूप से घायल होकर सहरसा के एक निजी अस्पताल में इलाजरत है।
जानकारी देते घायल महिला के पौत्र टुनटुन यादव के पुत्र मनीष कुमार यादव ने बताया कि बुधवार को धान की नर्सरी चराने का विवाद शांत हो गया था। लेकिन, गुरुवार को दोपहर बाद अचानक भागेश्वर यादव, कामेश्वर यादव, शशिभूषण यादव समेत छह सात की संख्या में लोगों ने आकर फायरिंग की है। इसमें एक गोली उनकी दादी मनीता देवी को लग गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
हालांकि, अभी तक दोनों ही पक्ष की ओर से थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। चूंकि, जख्मी का इलाज भी सहरसा में चल रहा है। ऐसे में, इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह (SHO Rakesh Kumar Singh said, no information is available, investigating) ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर, ऐसी जानकारी आएगी, तत्काल तहकीकात और एक्शन लेंगे।