
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन के निकट कुछ दिन पहले एनएच 57 पर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी तक पहुंच गई है। बहुत जल्द पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर पूरे मामले से पर्दा हटाने वाली है।
जानकारी के अनुसार, शोभन मोड़ पर हुई हत्या मामले में जदयू के एक नेता के पुत्र का भी नाम सामने आया है। हालांकि प्राथमिकी में जदयू नेता शब्द नहीं लिखा है। मगर जांच में यह मामला सामने आया है। इस हत्या में चार नामजद के अलावे कई अन्य भी हैं।
सूत्रों का कहना है कि जमीन खरीद और बिक्री को लेकर बदमाश गिरोह बनाकर इस धंधा में है। और, किसी हद तक सभी गुजरते हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक फोटो सीसीटीवी कैमरा से निकाला है। एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों में आगे मो. आरजू और पीछे बैठा जदयू नेता का पुत्र मो. अफसर है।
इन सभी का अड्डा रामबाग और किलाघाट के अलावा सेनापथ मोहल्ला भी रहा है। इस मामले में मृतका की पत्नी की ओर से दिए गए फर्दबयान पर सिमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मगर अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, बहेड़ा थाना क्षेत्र के भौआरा गांव निवासी नुजहत प्रवीण ने अपने पति मो.सहजाद आलम की हत्या कर दिए जाने के मामले में कहा है कि वे शहर के नगर थाना से सटे किलाघाट स्थित मो नियाज के मकान में किराया लेकर रहती है।
प्राथमिकी में कही है कि सेनापत निवासी मो. सैयद खां के पुत्र आरजू खां, भीगो निवासी एहसानुल हक के पुत्र मो. अफसर, लहेरियासराय थाना निवासी हीरा कुरैशी के पुत्र इरशाद कुरैशी सहित एक अन्य नीतीश कुमार नामक से उनके पति मो. सहजाद आलम से उसके पति का जमीनी विवाद चला आ रहा था।
बीते छह अगस्त को सैय्यद खां के पुत्र आरजू खां बारबार फोन कर के जमीन दिखाने की बात कर रहे थे। जिसके बाद सहजाद अपने घर से दिन में तकरीबन 2 बजे आरजू खां से मिलने गया। घर से निकलने के 2 घंटे बाद 4 बजे नुजहत के फोन पर कॉल आया कि बाईपास स्थित शोभन चौक से सटे उसके पति सहजाद की हत्या गोली मारकर कर दी गई है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उसके पति के लाश को डीएमसीएच ले गया है। मृतक की पत्नी ने सभी अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस से गुहार लगाई। इस बाबत सदर एसडीपीओ कृष्णनंदन कुमार ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है उसकी पहचान भी हो गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।







