

बिरौल, देशज टाइम्स। एसडीओ उमेश कुमार भारती की पहल बेहद शानदार है। उनकी यह पहल, निसंदेह स्थानीय लोगों को सुकून और राहत देने वाला है जब जाम से बड़ी निजात लोगों को मिलेगी।
कारण, अब सुपौल भगत सिंह चौक पर हो रही बस ठहराव अब डुमरी जीरो माइल के अधिकृत बस पड़ाव में होने लगा है। शुक्रवार से इसकी पहल शुरू हो गई है।
एसडीओ उमेश कुमार भारती और एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को स्वयं इसे लागू कराया। वही एसडीओ ने बस पड़ाव में बस की ठहराव को लेकर छह पदाधिकारियों को मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त किया।
इसमें बिरौल बीडीओ प्रेम सागर मिश्र, सीओ विमल कुमार कर्ण,एमओ नेहा कुमारी, बीपीआरओ प्रभाकर झा, पीओ विनीत झा शमिल थे, जो दिन के 12 बजे से शाम इस मुहिम में लगे हुए थे। मौके पर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
एसडीओ उमेश भारती ने बताया कि डुमरी रोड स्थित जो बस पड़ाव अधिकृत है। वहीं सभी बसों की ठहराव होगी। इस बीच कोई भी बस संचालकों की ओर से रोक कर यात्री को चढ़ाते पाये जाने पर उनकी खैर नहीं,उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, डुमरी रोड स्थित जीरो माइल में जब से प्रशासन की ओर से बस पड़ाव की अधिकृत की गयी। बस संचालकों की ओर से बस पड़ाव पर ठहराव नहीं कर सुपौल भगत सिंह चौक स्थित दर्जनों बसों का ठहराव किया जा रहा था।
इस दौरान काफी जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रहा था। सड़क जाम की समस्या से आमजन को घंटों तक जूझना पड़ रहा था। इन समस्याओं को देखते हुए एसडीओ ने पहले बस संचालको एवं बस इंचार्ज के साथ पिछले दिनों थाना परिसर में बैठक कर निर्देश दिए थे।
जानकारी के अनुसार, अब जो भी बस दरभंगा,पटना, दिल्ली, सहरसा आने जाने वाली है उसकी ठहराव इन बस पड़ाव पर होगी। बीच में बस नहीं रूकेगा। रोकने वालों पर एसडीओ श्री भारती की स्पष्ट चेतावनी है,यदि इस बीच कही भी बस रोकते देखा गया तो, बस को जब्त कर दंड और कार्रवाई की जाएगी।

