

देशज टाइम्स की खबर और उसके खुलासा पर मुहर लग गई है। देशज टाइम्स ने आज सुबह ही Big Breaking के साथ Deshaj Times ने बड़ा खुलासा किया था कि बिरौल खान ट्रैडर्स से चोरी गया ट्रैक्टर जल्द बरामद होगा।
पुलिस इसके उदभेदन के करीब है। देशज टाइम्स की इस खबर…दरभंगा के बिरौल खान ट्रैडर्स से चोरी गया ट्रैक्टर जल्द बरामद कर लेगी पुलिस...गिरोह के नजदीक पहुंची पुलिस पर मुहर लग गई है। एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने इसका बड़ा खुलासा कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेक्स। 13 दिन पूर्व थाना क्षेत्र के साहो गांव से ट्राली समेत ट्रैक्टर चोरी की घटना का उदभेदन पुलिस कर ली है। इसका खुलासा करते हुए एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि 31अक्टूबर 22 को साहो गांव के खान डिपो से स्वराज ट्रैक्टर 744 एफईजो रिजबान खान के नाम पर था कि चोरी की गई। इसकी सूचना बिरौल थाना पुलिस को 1 नवंबर 22 को दिया गया। सुसंगत धाराओं में एफआईआर अज्ञात के विरुद्ध दर्ज की गई।
एसडीपीओ ने बताया कि एस एसपी की ओर से तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर टीम गठित किया गया।टीम के द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान ट्रैक्टर ढाला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जो बिरौल थाना क्षेत्र के कहुआ जगदीशपुर निवासी मो.बसिम का पुत्र व संदिग्ध मो.फूल हसन एवं कहुआ गांव के गणेश सहनी का पुत्र रामलाल सहनी है।

इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए अनुसंधानकर्ता राहुल कुमार को निर्देश दिया गया है। जिला से गठित पुलिस टीम बिरौल थानाध्यक्ष एस एन सारंग, कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष अमीत कुमार, घनश्यामपुर थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण के अलावा जिला मुख्यालय से तकनीकी सेल के कर्मी मुख्य रूप से इस पर कार्य कर रहे हैं।
- Advertisement -


You must be logged in to post a comment.