back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 17, 2025

Darbhanga के लाल CA सुरेश झा ने रचा इतिहास — ताजमहल के रहस्यों पर बनी ‘The Taj Story’ ने हॉलीवुड तक मचाया धमाल

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

प्रभाष रंजन, दरभंगा | बिहार के सीए सुरेश झा ने रचा इतिहास, ‘ताज स्टोरी’ ने हॉलीवुड तक मचाया धमाल…दरभंगा के घनश्यामपुर के लाल ने कमाल कर दिखाया! अरसे बाद किसी बिहारवासी ने ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित ऐसी फिल्म बनाई है, जो न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी सुर्खियों में आ गई है।

- Advertisement - Advertisement

यह उपलब्धि हासिल की है सीए सुरेश झा ने, जिन्होंने विश्व के सातवें आश्चर्य ताजमहल पर बनी अपनी फिल्म “ताज स्टोरी” के ज़रिए इतिहास को नए नजरिए से प्रस्तुत किया है।

- Advertisement - Advertisement

The Taj Story — ताजमहल के रहस्यों पर बनी अनोखी फिल्म

सुरेश झा, जो दरभंगा जिले के घनश्यामपुर प्रखंड के गोई लगमा गांव के निवासी हैं, ने उस विषय पर फिल्म बनाई जिस पर बहस तो बहुत हुई लेकिन किसी ने कैमरे पर उतारने की हिम्मत नहीं की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Polio Campaign: दरभंगा में 'मिशन इंद्रधनुष' से 7 लाख बच्चे लड़ेंगे पोलियो से जंग

उन्होंने कहा कि “ताजमहल पर फिल्म बनाना किसी चुनौती से कम नहीं था”, लेकिन बिहार की मिट्टी की ताकत ने उन्हें यह हौसला दिया।

“फिल्म बनाने से ज्यादा कठिन था सच्चाई दिखाना” — सुरेश झा

फिल्म “ताज स्टोरी” के विशेष शो के दौरान सीए सुरेश झा को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि फिल्म बनाते वक्त कई बाधाएं और जांचें सामने आईं, लेकिन सच्चाई दिखाने का उनका हौसला कभी नहीं टूटा।
उनका कहना था,

“हमारा उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि ताजमहल को लेकर जो चर्चाएं हैं, उनके साक्ष्यों को सामने लाना था।”

सुपरस्टार परेश रावल की एंट्री से मिली ऊर्जा

फिल्म में काम करने के लिए जब सुपरस्टार परेश रावल ने अपनी सहमति दी, तो टीम में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
फिल्म के निर्देशक तुषार अमरीश गोयल और क्रिएटिव निर्माता विकास राधेश्याम ने एक-एक तथ्य को जुटाने में अहम भूमिका निभाई।

इसके अलावा बिहार के अखिलेन्द्र मिश्रा, दरभंगा के अंजनी कुमार, वीणा झा, सर्वज्ञ झा, और स्वर्णिम झा के अभिनय की भी खूब सराहना हो रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा सिविल कोर्ट का बड़ा फैसला, हत्या और जानलेवा हमले में आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

रिलीज़ से पहले कोर्ट तक पहुंचा मामला

सीए सुरेश झा भावुक होकर बताते हैं कि फिल्म की स्क्रीनिंग 4 महीने तक रोकी गई और इसे देशभर के विशेषज्ञों की टीम ने परखा। यहां तक कि रिलीज़ से एक दिन पहले दिल्ली हाई कोर्ट में दो याचिकाएं दायर कर रोक लगाने की मांग की गई थी। लेकिन सभी मुश्किलों को पार करते हुए फिल्म 31 अक्टूबर को निर्धारित समय पर रिलीज हुई।

यह भी पढ़ें:  बिहार: मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तैयारियों का जायजा

2500 सिनेमा घरों में एक साथ रिलीज, दर्शकों ने सराहा

फिल्म देश-विदेश के करीब 2500 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई और दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली।
सुरेश झा ने कहा कि

“फिल्म में किसी धर्म या व्यक्ति से छेड़छाड़ नहीं की गई है। जो साक्ष्य सामने आए, उन्हें फिल्मांकन के रूप में ईमानदारी से प्रस्तुत किया गया है।”

बिहार की मिट्टी ने फिर दिखाया दम

ताज स्टोरी” ने यह साबित कर दिया कि बिहार की प्रतिभा और मेहनत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा सकती है।
यह फिल्म न केवल इतिहास के नए अध्याय खोल रही है, बल्कि यह संदेश भी दे रही है कि अगर हिम्मत और ईमानदारी हो, तो सच्चाई पर्दे पर भी चमकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

होली 2026 तिथि: फाल्गुन पूर्णिमा का पावन पर्व और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

Holi 2026 Date: Holi 2026 Date: सनातन धर्म में होली का पावन पर्व केवल...

भारत में Apple Fitness+ लॉन्च: घर बैठे पाएं पर्सनल ट्रेनर, जानें कीमत और खूबियां

Apple Fitness+: भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल फिटनेस बाजार में एक नया खिलाड़ी...

17 दिसंबर 2025: Aaj Ka Rashifal, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य का दिव्य आकलन

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों और ग्रहों की चाल के सूक्ष्म...

आज का पंचांग 17 दिसंबर 2025: शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रह स्थिति

Aaj Ka Panchang Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें