

दरभंगा | दरभंगा अदालत ने शुक्रवार को केवटी थाना हाजत से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए अभियुक्त को सजा सुनाई है। यह फैसला अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार रितेश की अदालत ने सुनाया।
नेपाल का निवासी, मधवापुर में चोरी के आरोप में हुआ था गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, सजायाफ्ता अभियुक्त मोहम्मद रुबिया फकीर उर्फ अरशद, नेपाल के महोतरी जिला, थाना धिरापुर के मटिहानी गांव का निवासी है।
वह मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था, लेकिन हाजत से चकमा देकर फरार हो गया था।
एपीओ अभिषेक राव ने बताया
अभियोजन पक्ष की ओर से पांच गवाहों की गवाही कराई गई। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने भादवि की धारा 224 में 9 माह 15 दिन और धारा 353 में 9 माह 15 दिन की सजा सुनाई है।
दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।








