

अविनाश कुमार महथा, हायाघाट। पतोर ओपी थाना की पुलिस ने इलाके में रात्रि गश्ती कर, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पतोर ओपी थाना की पुलिस टीम जगह-जगह कैंप कर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन की तलाशी एवं कागजातों की भी जांच की जा रही है।
वहीं, वाहनों पर सवार व्यक्तियों से आने-जाने की भी जानकारी ली जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से गहन तरीके से पूछताछ की जा रही है। गश्ती के दौरान पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे पतोर ओपी थानाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रत्येक चौक-चौराहा पर आने जाने वाले लोगो पर सुरक्षा की द्दष्टि से कड़ी नजर रखा जा रहा है,शराब कारोबारियो को सचेत रहने एवं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए रात्रि गश्ती की जा रही है।
इधर, अशोक पेपर मिल थाना की पुलिस ने अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के मझौलियां गांव में छापेमारी कर लूटपाट एवं छेड़खानी के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
यह जानकारी अशोक पेपर मिल थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मझौलियां गांव के निवासी पंकज कुमार चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।


