back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड मुख्यालय का अब ई-कृषि भवन पर होगा कब्जा…1994 से ही कब्जा पर कब्जा

spot_img
- Advertisement - Advertisement
कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स वरीय संवाददाता। अब ई-कृषि भवन पर होगा प्रखंड मुख्यालय का कब्जा। जी हां, 1994 से ही कब्जा ही कब्जा। पहले नागरमल धर्मशाला फिर वन विभाग का वाच टावर सह सामुदायिक भवन अब ई-किसान भवन। पढ़िए प्रशांत कुमार की यह रिपोर्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान कमला बलान पश्चिमी तटबंध का निरीक्षण करने आए दरभंगा के डीएम राजीव रौशन से कुशेश्वरस्थान पूर्वी क्षेत्र के स्थानीय नेताओं ने प्रखंड मुख्यालय को बाजार से हटाकर धबोलिया में शिफ्ट करने की मांग की थी।

- Advertisement -

लोगों ने डीएम को भ्रमित कर बताया कि धबोलिया में प्रखंड का भवन बनकर तैयार है और प्रखंड मुख्यालय को शिफ्ट नही किया जा रहा है। जिसके बाद डीएम श्री रौशन ने अपने पत्रांक 2423/C में कुशेश्वरस्थान पूर्वी में शिफ्ट करने का आदेश दिया। डीएम के आदेश के बाद से स्थानीय प्रशासन दिन-रात परेशान है कि धबोलिया स्थित ई-किसान भवन में कैसे प्रखंड मुख्यालय को चलाया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिलाई मशीन की 'खट-पट' से गूंजा गंगवारा, 24 महिलाओं के हुनर को मिली नई पहचान, अब लिखेंगी आत्मनिर्भरता की कहानी

जानकर बताते हैं कि प्रखंड मुख्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि तो चिन्हित कर लिया गया लेकिन अब तक किसानों को मुआवजा नही दिया गया है। इसके कारण भवन निर्माण नहीं हो रहा है। घोषणा के बाद धबोलिया में ई-किसान भवन, अंचल अभिलेखागार और पशु अस्पताल और बीआरसी भवन ही बन सका है।

- Advertisement -

लेकिन, अब तक प्रखंड मुख्यालय का निर्माण नही हो सका है। जानकर सूत्रों की माने तो ई किसान भवन में कुल आठ कमरे है जिसमें किसान से संबंधित कार्य किये जाते है। अगर प्रखंड मुख्यालय को यहां शिफ्ट किया जाता है तो कृषि से संबंधित सहित प्रखंड को संचालित करने में काफी परेशानी का सामना करना पर सकता है। इसके आलावे सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रखंड मुख्यालय को वहां शिफ्य करना उचित नही होगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा सुनेगा श्रीमद्भगवद् गीता, ब्रह्माकुमारीज़ का विशाल कार्यक्रम, 9 दिनों तक बहेगी गीता ज्ञान की अमृतधारा, जानिए पूरा शेड्यूल
इस मामले में जिला कृषि पदाधिकारी राधा मोहन बताते हैं
कि बिना विभाग के सचिव के आदेश का कृषि कार्यालय में प्रखंड सह अंचल कार्यालय को जबरन शिफ्ट किया जा रहा है जो सही नहीं है। इससे कृषि संबंधित कार्य करने में काफी परेशानी का सामना करना पर सकता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: भूतनाथ से लेकर जलेश्वर नाथ तक Benipur Mahashivratri में सजे शिवालय, शिव-पार्वती विवाह की निकलेगी भव्य झांकी
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Richest Bollywood Actress: आलिया, दीपिका या ऐश्वर्या? जानिए बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन!

Richest Bollywood Actress: बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की चमक-धमक देखकर अक्सर लगता है कि ये...

नई Renault Duster: Creta और Seltos के लिए बड़ा खतरा!

Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर SUV सेगमेंट में जबरदस्त हलचल...

झारखंड JPSC Recruitment: पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 355 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक...

महाशिवरात्रि 2026: दुर्लभ संयोगों में शिव आराधना का महापर्व

Mahashivratri: आज की पावन रात्रि भगवान शिव की असीम कृपा और भक्ति का अनुपम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें