spot_img

Darbhanga Accident News | दरभंगा आ रहे थे इलाज कराने, कार ने कुचला, दो की मौत, तीसरा नाजुक

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Accident News | दरभंगा बहेड़ी मुख्य सड़क पर बकमंडल-जुड़िया गांव के बीच कार व बाइक की भिड़ंत में दो लोगो की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गए है। मृतका की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम गांव के विद्यानंद लालदेव की 44 वर्षीया पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है।

- Advertisement -


- Advertisement -

Darbhanga Accident News | चल रहा डीएमसीएच में इलाज

वही युवक की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र चक्का गांव के हेमो लालदेव के पुत्र अशोक लालदेव 25 वर्ष के रूप में की गयी। वहीं घायल महिला की पहचान पकड़ी गांव के मिथिलेश लालदेव की पत्नी वीणा देवी के रूप में की गयी। दुर्घटना में इनका दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था। उनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। मृतक अशोक वीणा देवी का दामाद था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!


Darbhanga Accident News | राहुल लालदेव ने बताया

घटना की जानकारी देते हुए घायल महिला वीणा देवी के पुत्र राहुल लालदेव ने बताया कि
बाइक से उनकी मां और मृतका उनकी मौसी तथा मृतक उनके जीजा पकड़ी गांव दरभंगा से लौट रहे थे। उनकी मौसी तथा उनके जीजा उनकी मां का दरभंगा के एक डॉक्टर से इलाज करवाकर वापस आ रहे थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए


Darbhanga Accident News | जुड़िया के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को

इसी दौरान जुड़िया के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारते हुए हुए गढ़े में पलट गई। गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर की आवाज से अगल-बगल के लोग घटनास्थल पर आ गए। इस बीच कार सवार सभी लोग कार छोड़कर भाग गए।


Darbhanga Accident News | मुलाकात और हाल-चाल

घटना के सम्बंध में मृतका के देवर रामनाथ कुमार ने बताया कि मेरी भाभी किरण देवी अपनी बीमार बड़ी बहन बीणा देवी से मुलाकात करने व हाल-चाल जानने के लिए उस जगह पर पहुंची थी। वहां उनकी बड़ी बहन व उनका दामाद बाइक से आकर रुके और तीनों बात करने लगे। इसी बीच तेज रफ्तार कार तीनों को ठोकर मारते हुए आगे जाकर पलट गयी। इससे दोनों की मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी


Darbhanga Accident News | थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया

घटनास्थल पर थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में रख दिया। घटना स्थल से दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। घटनास्थल क्षेत्र समधपुरा पंचायत के मुखिया सुमन कुमार सिंह ने सरकार व उच्चाधिकारी से मांग की है कि दोनों मृतकों के आश्रितों को सरकारी सहायता राशि व घायल का सरकारी खर्च पर बेहतर इलाज करवाने की व्यवस्था की जाय।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision