back to top
5 अक्टूबर, 2024

Darbhanga News| सदर के बंद घर में चोरी की बड़ी वारदात, कैश, जेवरात, जमीन के कागजात कुछ भी नहीं छोड़ा

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga News| सदर के बंद घर में चोरी की बड़ी वारदात, कैश, जेवरात, जमीन के कागजात कुछ भी नहीं छोड़ा| जहां, दरभंगा में आपराधिक घटनाएं कम हुईं हैं। लेकिन, बंद घरों की सुरक्षा अभी भी भगवान भरोसे है।

तय है, बंद घर छोड़कर (Cash, jewellery, land documents stolen in Darbhanga Sadar) गए तो चोर घुस जाएंगें। ऐसा ही कुछ ताजा मामला है  सदर थाना क्षेत्र का। जहां, बड़ी चोरी की वारदात रानीपुर मोहल्ले में हुई है। यहां, अपराधियों ने वीणा लाल दास के बंद घर में भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने घर का ताला तोड़ अंदर गए। वहां से पंद्रह हजार कैश समेत जेवरात समेट लिया। जहां, सोने के आभूषण ही नहीं, जाते-जाते जमीन संबंधी कागजात भी लेकर चले गए। वहीं, चोरी की वारदात के बाद अब यह समझ से परे है कि चोरी की नीयत से घुसे चोर आखिर जमीन के कागजात क्यों लेकर गए।

जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी वीणा लाल दास ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि
वह दिल्ली में रहते हैं। उनकी चचेरी बहन परिवार के साथ यहां रहती है। मगर, संयोग से सभी गांव गए हुए थे। इसी दौरान चोरी की भीषण वारदात हुई है। जहां, उन्हें पड़ोसियों ने चोरी की जानकारी उन्हें फोन से दी है।

जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों ने देखा कि घर के अंदर का ग्रिल खुला हुआ है। और, उसका ताला भी वहीं टूटकर लटका है। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी उनकी चचेरी बहन को दी। जहां से वह यहां पहुंची। तत्काल 112 को डायल कर जानकारी दी। जहां से पहुंची पुलिस ने घर के अंदर जाकर तहकीकात की है।

जानकारी के अनुसार, घर के अंदर का नजारा एकदम सन्नाटेदार था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। गोदरेज, आलमारी में रखे घर के जमीन संबंधी कागजात समेत कैश पंद्रह हजार भी गायब थे। यहां तक कि  सोने के जेवरात जिसमें कान के टाप्स, बैंक के पासबुक, चेकबुक सब गायब थे। थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चोरी की वारदात की तहकीकात चल रही है। जल्द सामान समेत अपराधी पकड़ में आ जाएंगें।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -